Posts

Showing posts from July 21, 2026

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News; अगस्त से राजस्थान के कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, जिलों में ही मिलेगा एसएमएस मेडिकल बोर्ड का परामर्श

Image
Rajasthan News; अगस्त से राजस्थान के कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, जिलों में ही मिलेगा एसएमएस मेडिकल बोर्ड का परामर्श छोटा अखबार। राजस्थान के कैंसर मरीजों के लिए एक राहत भरी खबर है। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने घोषणा की है कि अगस्त माह से प्रदेश के कैंसर रोगियों को इलाज के लिए बार-बार जयपुर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब जिला स्तर के मेडिकल कॉलेजों में ही टेलीमेडिसिन के माध्यम से सवाई मानसिंह मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ चिकित्सकों का मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपिनियन उपलब्ध कराया जाएगा। सोमवार को शासन सचिवालय में आयोजित आरजीएचएस की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि नई कैंसर गाइडलाइन को लागू कर दिया गया है, जो उपचार प्रक्रिया को बेहद सरल और मरीज-केंद्रित बनाएगी। लागू होगी एआई आधारित निगरानी प्रणाली— बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने आरजीएचएस योजना में होने वाली गड़बड़ियों और अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने सिस्टम में प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित निगरानी प्रणाली विकसित करने के कड़े निर्देश दिए। इस आधुनिक तकनीक की मदद से ...

C M NEWS: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सख्त संदेश: अधिकारी बहानेबाजी छोड़ें, समय पर काम पूरा कर जनता को राहत दें

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सख्त संदेश: अधिकारी बहानेबाजी छोड़ें, समय पर काम पूरा कर जनता को राहत दें छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में 'राज उन्नति' की सातवीं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें और समय सीमा के भीतर काम पूरा कर जनता को राहत पहुंचाएं। भ्रष्टाचार और ढिलाई पर जीरो टॉलरेंस— मुख्यमंत्री ने साफ किया कि राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। विकास कार्यों की गति को धीमा करने वाले या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। बैठक के मुख्य निर्णय और कड़े कदम ₹15,890 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा— बैठक के दौरान सात विभागों के अंतर्गत चल रही 15 हजार 890 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति जांची गई। राजीविका संगठन मामले में चार्जशीट: राजीविका के संगठन से जुड़ी एक शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री न...

C M NEWS: प्रदेश में 'ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों' की अवधि अब 31 अगस्त तक —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: प्रदेश में 'ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों' की अवधि अब 31 अगस्त तक —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बड़ा और संवेदनशील फैसला लिया है। प्रदेश की आम जनता, विशेषकर वंचित और गरीब वर्ग को सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ पहुंचाने के लिए अब 'ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों' की अवधि को बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि शिविरों में आने वाले हर पात्र व्यक्ति का काम समय पर पूरा हो। मुख्यमंत्री शर्मा ने सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि सरकार की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि शिविरों में लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाया जाए। यदि किसी तकनीकी या विधिक कारण से किसी आवेदक का काम नहीं हो पा रहा है, तो उसे स्पष्ट और संतोषजनक कारण बताया जाए ताकि जनता को बेवजह परेशान न होना पड़े। जवाबदेही तय करने के लिए मुख्यमंत्री ने पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया है। इस बार शिविरों की व्यवस्था को ड...

Rajasthan News: अलवर में टैफे के विनिर्माण संयंत्र में डॉयट्स इंजन उत्पादन इकाई का उद्घाटन

Image
Rajasthan News: अलवर में टैफे के विनिर्माण संयंत्र में डॉयट्स इंजन उत्पादन इकाई का उद्घाटन छोटा अखबार। राजस्थान के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सोमवार को अलवर में ट्रैक्टर्स एण्ड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टैफे) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'टैफे मोटर्स एण्ड ट्रैक्टर्स लिमिटेड' के विनिर्माण संयंत्र में 'डॉयट्स इंजन उत्पादन इकाई' का भव्य उद्घाटन किया। उत्पादन और विनिर्माण के क्षेत्र में टैफे मोटर्स और डॉयट्स एजी के बीच यह पहली ऐतिहासिक साझेदारी है। समारोह को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार अपनी प्रगतिशील नीतियों और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के माध्यम से प्रदेश में उद्योग स्थापना के लिए एक बेहद अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी का परिणाम है कि राजस्थान देश-दुनिया में एक पसंदीदा मैन्युफेक्चरिंग केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। राइजिंग राजस्थान समिट से मिला औद्योगिक विकास को बल— मंत्री ने बताया कि राज्य में निवेश को आकर्षित करने के लिए व्यापक स्तर पर 'राइजिंग राजस्...

C M NEWS: यमुना जल शेखावाटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: यमुना जल शेखावाटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि यमुना का जल शेखावाटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगा, जिससे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले विकास, विरासत और विश्वास के मॉडल जिले के रूप में उभरेंगे। सोमवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउण्डेशन द्वारा ऐतिहासिक यमुना जल समझौते को लेकर आयोजित अभिनन्दन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प और समर्पण शेखावाटी के समग्र विकास की आधारशिला बन रहा है। उन्होंने कहा कि जल सुरक्षा से लेकर आधुनिक सड़क नेटवर्क, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तक प्रत्येक क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। वर्ष 1994 से करीब तीन दशक तक लंबित रहा यह मुद्दा अब साकार हो रहा है, जिससे क्षेत्र के करीब 75 लाख लोगों को स्थायी राहत मिलेगी। करीब 295 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के जरिए 1917 क्यूसेक यमुना जल शेखावाटी अंचल तक पहुंचेगा। उन्होंने इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच यमुना जल स...