Posts

Showing posts from March 26, 2026

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: देवेन्द्र जैमन को पत्रकारिता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मिला स्वर्ण पदक

Image
Rajasthan News: देवेन्द्र जैमन को पत्रकारिता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मिला स्वर्ण पदक छोटा अखबार। राजधानी के झालाना डूंगरी स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में मंगलवार, 25 मार्च को हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस समारोह में विश्वविद्यालय के प्रतिभावान छात्र देवेन्द्र जैमन को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से नवाजा गया। राज्यपाल और दिग्गजों ने बढ़ाया मान— समारोह की अध्यक्षता कर रहे राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने देवेन्द्र जैमन को स्नातकोत्तर  के मीडिया अध्ययन विभाग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा मौजूद रहे। अतिथियों ने देवेन्द्र की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीण परिवेश से स्वर्णिम सफर— मूलतः ग्रामीण परिवेश से ताल्लुक रखने वाले देवेन्द्र जैमन की ...

Jaipur News: मैं प्रेस की पूर्ण स्वतंत्रता का पक्षधर हूं —राज्यपाल बागडे

Image
Jaipur News: मैं प्रेस की पूर्ण स्वतंत्रता का पक्षधर हूं —राज्यपाल बागडे छोटा अखबार। राजस्थान के राज्यपाल और कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने कहा कि पत्रकारिता और जनसंचार के विद्यार्थियों को भारतीय अतीत और हमारी गौरवमयी ज्ञान-परम्परा से जुड़ना चाहिए। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पत्रकारिता में केवल समाचार ही नहीं, बल्कि 'विचार-संस्कृति' की शिक्षा का भी समावेश होना चाहिए। राज्यपाल बुधवार को जयपुर स्थित हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे प्रेस की पूर्ण स्वतंत्रता के पक्षधर हैं, लेकिन शिक्षण संस्थानों में यह भी सिखाया जाना चाहिए कि 'स्वतंत्रता का अर्थ स्वच्छंदता नहीं है।' उन्होंने भावी पत्रकारों से आह्वान किया कि वे स्वस्थ पत्रकारिता के मूल्यों को अपनाएं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। अपने संबोधन में श्री बागडे ने आजादी के आंदोलन में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता और जनसंचार शिक्षा के प्रभावी प्रसार की महती आवश्यकता है ताकि...

Rajasthan News: अम्बेडकर पुरस्कार 2026 के लिये सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मांगे आवेदन

Image
Rajasthan News: अम्बेडकर पुरस्कार 2026 के लिये सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मांगे आवेदन छोटा अखबार। राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने वर्ष 2026 के राज्य और जिला स्तरीय अम्बेडकर पुरस्कारों के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभागीय मंत्री अविनाश गहलोत के निर्देशानुसार, इन पुरस्कारों का वितरण 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर किया जाएगा। आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ— निदेशक आशीष मोदी ने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 है। वहीं, जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए अभ्यर्थी 5 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित प्रपत्र में आवेदन डाक द्वारा या स्वयं उपस्थित होकर जमा करा सकते हैं। कहाँ जमा करें आवेदन — राज्य स्तरीय आवेदन: निदेशालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर। जिला स्तरीय आवेदन: संबंधित जिले के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यालय में। पुरस्कार की श्रेणी और राशि: राज्य स्तर पर विभिन्न श्रेणियों में नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिए जाएं...

Jaipur News: जयपुर में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर की बड़ी कार्यवाही, 9000 किलो माल जब्त, फैक्ट्री सील

Image
Jaipur News: जयपुर में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर की बड़ी कार्यवाही, 9000 किलो माल जब्त, फैक्ट्री सील छोटा अखबार। गुलाबी नगरी को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम जयपुर और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया है। निगम के स्वास्थ्य शाखा (चालान प्रकोष्ठ) की टीम ने सरना डूंगरी स्थित एक फैक्ट्री पर औचक छापेमारी कर करीब 9000 किलोग्राम (9 टन) प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और अवैध कैरी बैग बरामद किए हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से इसे शहर की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती माना जा रहा है। आयुक्त के निर्देश पर 'जीरो टॉलरेंस' कार्रवाई— नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के सख्त निर्देशों के बाद विभाग 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रहा है। डॉ. सैनी को सूचना मिली थी कि औद्योगिक क्षेत्र में चोरी-छिपे भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक का भंडारण और विक्रय किया जा रहा है। इसी इनपुट के आधार पर नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण मंडल की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। छापेमारी और भारी जुर्माना उपायुक्त (स्वास्थ्य) मृणाल कुमार के नेतृत्व...