Posts

Showing posts from April 2, 2026

C M NEWS: संस्कार और शिक्षा के संगम से होगा राजस्थान का विकास —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: संस्कार और शिक्षा के संगम से होगा राजस्थान का विकास —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को राजापार्क स्थित आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में नवनिर्मित बहुउद्देशीय सभागार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने शिक्षा, संस्कारों और सामाजिक सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालय केवल भवन नहीं होते, बल्कि वे स्थान हैं जहां विद्यार्थियों में संस्कारों के बीज बोए जाते हैं। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान रूपी दान से विद्यार्थियों के भविष्य की नींव मजबूत करते हैं और उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। आदर्श विद्या मंदिर संस्थान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्थान केवल किताबी शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में निस्वार्थ सेवा, सहयोग और करुणा की भावना का विस्तार कर रहा है। शिक्षा और अंत्योदय हमारी प्राथमिकता— श्री शर्मा ने राज्य सरकार के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रह...

C M NEWS: रामजल सेतु लिंक परियोजना में देरी बर्दाश्त नहीं —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: रामजल सेतु लिंक परियोजना में देरी बर्दाश्त नहीं —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महत्वाकांक्षी 'रामजल सेतु लिंक परियोजना' (संशोधित पार्बती-कालीसिंध-चम्बल लिंक परियोजना) को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को इसे मिशन मोड पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि इस परियोजना में किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि केन्द्रीय जल आयोग ने परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट का तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। यह परियोजना के क्रियान्वयन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना के वित्त पोषण के लिए 'पीआईबी (पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड) नोट' को तत्काल अंतिम रूप दिया जाए और केंद्र सरकार के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित कर वित्तीय स्वीकृतियों की प्रक्रिया तेज की जाए। पेयजल आपूर्ति और मुआवजे पर विशेष ध्यान— बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश...