Posts

Showing posts from February 20, 2023

राजस्थान में गर्मी ने तोड़ा कई सालों का रिकॉर्ड

Image
 राजस्थान में गर्मी ने तोड़ा कई सालों का रिकॉर्ड छोटा अखबार। उत्तर भारत मे फरवरी की शुरुआत ही रूठे मौसम के साथ हुई है औऱ बीते एक हफ्ते से बेमौसमी तेज़ तपिश देखी जा रही है, जो मैदानी इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का सबब बन चुकी है। आज उत्तर भारत मे बड़े पैमाने पर तापमान 30℃ से ऊपर रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। राजस्थान के अधिकतर इलाकों, पश्चिमी व दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, बुंदेलखंड, पूर्वांचल व पश्चिमी उत्तर के कुछ इलाकों में पारा 30℃ को पार कर गया है। जैसलमेर की गर्मी ने आज फरवरी माह में 70 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। आज जैसलमेर में अधिकतम तापमान 37.5℃ रिकॉर्ड हुआ है। जो 27 फरवरी 1953 को दर्ज 37.8℃ वाले रिकॉर्ड के बाद सबसे ज्यादा तापमान है। इन 70 सालों के अंतराल में जैसलमेर में आजतक इतना अधिक तापमान फरवरी में कभी नही गया।  वहीं अगर हम बाड़मेर की बात करें तो बाड़मेर में भी कल फरवरी माह की गर्मी ने 80 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाड़मेर में कल का अधिकतम तापमान 38.3 ℃ दर्ज हुआ था। जो 27 फरवरी 1943 को दर्ज 38.3℃ के बाद का सबसे अधिकतम तापमान है। बाड़मेर में आज अधिकतम तापमान 38.0℃ रिकॉर्ड हुआ है जो 29 फरवरी 2016