Posts

Showing posts with the label प्रदेश

Rajasthan News: हॉर्स ट्रेडिंग के खौफ में भाजपा-कांग्रेस, आलीशान रिसॉर्ट्स बने 'चुनावी बाड़े', 14 तारीख का इंतजार

Image
Rajasthan News: हॉर्स ट्रेडिंग के खौफ में भाजपा-कांग्रेस, आलीशान रिसॉर्ट्स बने 'चुनावी बाड़े', 14 तारीख का इंतजार छोटा अखबार। राजस्थान निकाय चुनाव की मतगणना से पहले सभापति और महापौर की कुर्सी हासिल करने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने संभावित विजयी पार्षदों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी है। सेंधमारी, क्रॉस वोटिंग और दल-बदल की आशंका के चलते दोनों ही प्रमुख दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को बाहरी दुनिया और मोबाइल नेटवर्क के संपर्क से पूरी तरह दूर कर रखा है। कहीं प्रशिक्षण शिविर के नाम पर तो कहीं सैर-सपाटे के नाम पर प्रत्याशियों को अज्ञात और सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।  AI Photo प्रदेश के 162 शहरी स्थानीय निकायों में मतदान संपन्न होने के बाद से ही दोनों राजनीतिक दलों के खेमों में हलचल तेज हो गई है। वहीं कयास है कि किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने और त्रिशंकु बोर्ड बनने की आशंका है। दुसरी और वोटिंग खत्म होते ही प्रत्याशियों को फोन कर सीधे पार्टी कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए, जहां से उन्हें बसों के जरिए गुप्त ठिकानों, लक्जरी रिसॉर्ट्स और होटलों में शिफ्ट कर दिया गया। प...

C S NEWS: मादक पदार्थों की जब्ती के मामले में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर —मुख्य सचिव

Image
C S NEWS: मादक पदार्थों की जब्ती के मामले में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर —मुख्य सचिव छोटा अखबार। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग की रोकथाम के लिए ‘नारकोटिक्स कंट्रोल विजन 2026-29’ तैयार करने के संबंध में सचिवालय में बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को प्रदेश में मादक पदार्थों के खतरे को रोकने के लिए समन्वित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘नारकोटिक्स कंट्रोल विजन 2026-29’ में चार प्रमुख स्तंभों प्रवर्तन, आसूचना और अभियान, प्रिकर्सर व सिंथेटिक ड्रग नियंत्रण, मांग और हानि न्यूनीकरण व क्षमता निर्माण, समन्वय और निगरानी को प्रभावी रूप से शामिल किया जाए। उन्होंने मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में फॉरेंसिक जांच को प्रभावी और वैज्ञानिक तरीके से सुनिश्चित करने, जिलों में एनकॉर्ड की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने व संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सूचनाओं के आदान-प्रदान को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में अफीम, डोडा-पोस्त और एमडी जैसे मा...

Rajasthan News: राजस्थान संपर्क पोर्टल पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग, आरोपी युवक पर मामला दर्ज

Image
Rajasthan News: राजस्थान संपर्क पोर्टल पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग, आरोपी युवक पर मामला दर्ज छोटा अखबार। राजस्थान सरकार के जनसुनवाई और शिकायत निवारण मंच, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। बिजली कटौती की समस्या से परेशान होकर एक युवक ने शिकायत दर्ज कराते समय इस अमर्यादित शब्दावली का प्रयोग किया। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बांसवाड़ा जिले के अंबिका कॉलोनी का है। यहां के निवासी प्रतीक नामक युवक के क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार बिजली कटौती की समस्या चल रही थी। बिजली की आंख-मिचौली और भीषण गर्मी से तंग आकर प्रतीक ने अपनी शिकायत सरकार तक पहुंचाने का फैसला किया। उसने राजस्थान सरकार के आधिकारिक शिकायत पोर्टल, 'राजस्थान संपर्क' पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। लेकिन शिकायत दर्ज कराते समय युवक अपना आ...

Rajasthan News: उच्चतम न्यायालय के आदेशों पर सरकार ने की राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सख्ती

Image
Rajasthan News: उच्चतम न्यायालय के आदेशों पर सरकार ने की राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सख्ती  छोटा अखबार। उच्चतम न्यायालय के आदेशों और केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) की सिफारिशों की अनुपालना में राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य क्षेत्र में अवैध बालू-बजरी खनन की रोकथाम और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार ठोस व निर्णायक कदम उठा रही है। मामले में बुधवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में समीक्षा की गई। इस दौरान विभागों की अब तक की अनुपालना और आगामी अदालती सुनवाई की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की पालना के प्रति पूर्णतः संवेदनशील और गंभीर है। राज्य द्वारा 9 अगस्त को विस्तृत शपथ-पत्र प्रस्तुत किया जा चुका है और अधिकांश महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रभावी अमल सुनिश्चित कर लिया गया है। समीक्षा में बताया गया कि अभयारण्य क्षेत्र में तैनात वन अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यस्थल पर वैधानिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 के तहत आवश्यक अधिसूचना 13 अ...

Rajasthan News: प्रदेश में कर चोरी के मामले में वाणिज्यिक कर विभाग ने जब्त किये 44 वाहन

Image
Rajasthan News: प्रदेश में कर चोरी के मामले में वाणिज्यिक कर विभाग ने जब्त किये 44 वाहन छोटा अखबार। राज्य में माल परिवहन के दौरान बिलों में कम मात्रा दर्शाकर वास्तविकता में अधिक माल ले जाने के मामलों पर वाणिज्यिक कर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक प्रवर्तन कार्रवाई की है। विभाग की प्रवर्तन टीमों ने पिछले तीन सप्ताह में ऐसे 44 वाहन पकड़े हैं, जिनमें परिवहन किए जा रहे वास्तविक माल की मात्रा संबंधित बिलों एवं ई-वे बिल में दर्शाई गई मात्रा से अधिक पाई गई। AI Photo प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ मामलों में व्यापारी अथवा परिवहनकर्ता द्वारा दस्तावेजों में कम मात्रा दर्शाकर वास्तविक रूप से अधिक माल का परिवहन किया जा रहा था। विभाग के अनुसार, इस प्रकार की अनियमितता के माध्यम से वास्तविक बिक्री को कम दर्शाकर कर देयता को कम करने का प्रयास किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे सभी मामलों में वाहनों को नियमानुसार जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। तीन सप्ताह के दौरान की गई कार्रवाई में जड़िया/जड़िया ट्रांसपोर्ट के 6 वाहन, उदयपुर गोल्डन के 4 वाहन और क्रिया शक्ति के 3 वाहन...

Rajasthan News: प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करें सुनिश्चित —राज्य निर्वाचन आयुक्त

Image
Rajasthan News: प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करें सुनिश्चित —राज्य निर्वाचन आयुक्त छोटा अखबार। प्रदेश में नगर निकाय आम चुनाव-2026 की निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को शासन सचिवालय में पर्यवेक्षकों की प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पर्यवेक्षकों को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रभावी पर्यवेक्षण और उनके दायित्वों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि नगर निकाय आम चुनाव-2026 में पर्यवेक्षण कार्य भी दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण का पर्यवेक्षण 7 सितंबर से 14 सितंबर, 2026 तक रहेगा, जो सदस्य पद की मतगणना पूर्ण होने तक जारी रहेगा। वहीं द्वितीय चरण का पर्यवेक्षण 21 सितंबर से 22 सितंबर, 2026 तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन तक किया जाएगा। आयुक्त ने कहा कि सभी पर्यवेक्षक आवंटित जिलों में जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ तैयारी बैठक कर निर्वाचन के आंकड़ों व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की जान...

C S NEWS: प्रदेश में ‘विकसित राजस्थान-2047’ के लक्ष्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं बैंक —मुख्य सचिव

Image
C S NEWS: प्रदेश में ‘विकसित राजस्थान-2047’ के लक्ष्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं बैंक —मुख्य सचिव छोटा अखबार। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी), राजस्थान के अध्यक्ष और बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक संजय वी. मुदालियर की सह-अध्यक्षता में गुरुवार को एसएलबीसी की 170वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्रेडिट ग्रोथ, वित्तीय समावेशन, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि बैंक क्रेडिट ग्रोथ के साथ-साथ वित्तीय समावेशन पर भी विशेष ध्यान दें, ताकि समाज के हर वर्ग तक संस्थागत वित्तीय सेवाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समावेशी आर्थिक विकास में बैंकिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है और बैंक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाएं। श्री श्रीनिवास ने कहा कि बैंक केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न क्रेडिट वितरण और रोजगारोन्मुखी योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में अधिकाधिक ऋण वितरण किया जाना सुनिश्चित करें, जिससे कि ‘विकसित राजस्थान...

DGP NEWS: प्रदेश में 30 सितंबर तक सभी पर्यटन स्थलों का होगा सुरक्षा ऑडिट —डीजीपी

Image
DGP NEWS: प्रदेश में 30 सितंबर तक सभी पर्यटन स्थलों का होगा सुरक्षा ऑडिट —डीजीपी छोटा अखबार। राज्य में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को और पुख्ता करने के लिए राजस्थान पुलिस ने व्यापक कार्ययोजना तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने पर्यटकों की यात्रा को सुरक्षित, सरल और सुगम बनाने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में पर्यटन स्थलों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पर्यटक सहायता बल (टीएएफ), पर्यटन थानों, सीसीटीवी कवरेज, पर्यटक सहायता बूथ और आकस्मिक चिकित्सा सुविधा सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि आमेर में हाल ही में किए गए सुरक्षा ऑडिट की तर्ज पर 30 सितंबर तक प्रदेश के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों का सुरक्षा ऑडिट करवाएं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ऑडिट की रिपोर्ट प्राप्त कर उसमें सामने आने वाली कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के ...

C S NEWS: मुख्य सचिव ने संयुक्त शासन सचिवों की ली बैठक, नियमों की जानकारी और क्षेत्रीय दौरों पर दिया जोर

Image
C S NEWS: मुख्य सचिव ने संयुक्त शासन सचिवों की ली बैठक, नियमों की जानकारी और क्षेत्रीय दौरों पर दिया जोर छोटा अखबार। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को प्रदेश के विभागों के शासन सचिवालय में पदस्थ संयुक्त शासन सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी संयुक्त शासन सचिव, विशेषकर नवपदस्थ अधिकारी कार्य संचालन नियम, कार्यालय प्रक्रिया संहिता, सेवा नियम, वित्तीय नियम और विभाग से संबंधित परिपत्रों व मार्गदर्शिकाओं का गहन अध्ययन कर उनमें पूर्ण दक्षता प्राप्त करें और संबंधित बैठकों में अनिवार्य रूप से भाग लें। साथ ही समय की पाबंदी का कड़ाई से पालन करें और निर्धारित समय पर कार्यालय आएं। मुख्य सचिव ने विभागवार प्रमुख योजनाओं की व्यक्तिगत मॉनिटरिंग के निर्देश देते हुए कहा कि ऊर्जा विभाग में पीएम-कुसुम योजना, शिक्षा विभाग में पीएम श्री विद्यालय, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में जल जीवन मिशन और सार्वजनिक निर्माण विभाग में विश्व बैंक द्वारा सहायता प्राप्त परियोजनाओं की प्रगति पर संबंधित संयुक्त शासन सचिव सतत निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों में भी इसी प्रकार प्राथमिकता की योजनाएँ आवं...

C M NEWS: ग्रामीण क्षेत्रों में बनेगी 3 हजार किलोमीटर लंबाई की सड़कें —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: ग्रामीण क्षेत्रों में बनेगी 3 हजार किलोमीटर लंबाई की सड़कें —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक उच्चस्तरीय बैठक में ग्रामीण विकास से जुड़े विभागों के अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तीकरण और ज्ञान संसाधनों तक समान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर चरणबद्ध रूप से अटल ज्ञान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को आधुनिक लाइब्रेरी, ई-लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जहां वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ करियर मार्गदर्शन, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण और सरकारी सेवाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए पीएमजीएसवाई के चौथे चरण के तहत करीब 3 हजार 219 किलोमीटर लंबाई की सड़कें बनाई जाएंगी। वर्ष 2026-27 में 1,500 किलोमीटर सड़कों का निर्माण पूरा किया जाएगा। शेष सड़कें आगामी वर्ष में बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल प्रगति पथ योजना के तहत 5 हजार से अधिक आबादी वाले ग्रामीण क्...

C M NEWS: महिलाओं का सामाजिक-आर्थिक विकास सुनिश्चित कर रही सरकार —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: महिलाओं का सामाजिक-आर्थिक विकास सुनिश्चित कर रही सरकार —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां एपिसोड सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तीकरण, नशा मुक्त युवा सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर बात रखी। वहीं देश के विभिन्न इलाकों के लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव से भी रूबरू करवाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक छोटा आइडिया बड़े बदलाव का कारण बन सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि अपने विचारों और नवाचारों को आगे बढ़ाते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दें। उन्होंने महिला सशक्तीकरण का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में लगभग 46 प्रतिशत यानी 35 लाख से अधिक लाभार्थी महिलाएं हैं, जो अपने छोटे व्यापार को बड़े कारोबार में तब्दील कर रही हैं।  उन्होंने युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत अभियान में जिस प्रकार युवाओं की भागीदारी देखने को मिल रही है, वह प्रशंसनीय है। उन्ह...

Rajasthan News: प्रदेश में शुरू होगा समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, तीन साल तक बच्चों के पोषण और विकास पर रहेगा विशेष ध्यान

Image
Rajasthan News: प्रदेश में शुरू होगा समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, तीन साल तक बच्चों के पोषण और विकास पर रहेगा विशेष ध्यान छोटा अखबार। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि राजस्थान में छोटे बच्चों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने और उनके स्वस्थ विकास को सुनिश्चित करने के लिए समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। भारत सरकार की पहल के तहत यह कार्यक्रम शुरुआती तौर पर अलवर और भरतपुर जिलों में पायलट आधार पर लागू किया जाएगा।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जन्म से तीन साल तक के सभी बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बच्चों की सेहत, पोषण और विकास की नियमित निगरानी की जाएगी। खास तौर पर ऐसे बच्चों की समय रहते पहचान की जाएगी, जिन्हें सामान्य बच्चों की तुलना में ज्यादा देखभाल या इलाज की जरूरत है। श्रीमती राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम के तहत बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार जोखिम वाले या सामान्य श्रेणी में चिन्हित किया जाएगा। जोखिम वाले बच्चों का घर पर नियमित फॉलोअप किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या बड़े अस्पत...

RGHS NEWS: आरजीएचएस दवा वितरण में लापरवाही पर प्रदेश की 215 फार्मेसियों पर की कार्रवाई

Image
RGHS NEWS: आरजीएचएस दवा वितरण में लापरवाही पर प्रदेश की 215 फार्मेसियों पर की कार्रवाई छोटा अखबार। प्रदेश में राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) में लाभार्थियों को समय पर दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है और लगभग दो माह से आरजीएचएस के अंतर्गत कार्य नहीं करने व लाभार्थियों को दवाइयां उपलब्ध नहीं कराने वाली 215 निजी फार्मेसियों का टीएमएस अस्थायी रूप से बंद किया गया है। AI Photo प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि आरजीएचएस में दवा वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। लंबे समय से दवा उपलब्ध नहीं कराने वाली फार्मेसियों को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था। असंतोषजनक उत्तर और कारण बताओ नोटिस का उत्तर प्रस्तुत करने में विफल रहने के कारण संबंधित फार्मेसियों का टीएमएस निलंबित किया गया है। जिनमें जयपुर में सर्वाधिक 39 फार्मेसियों का टीएमएस अस्थायी रूप से बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को दवा प्राप्त करने में हो रही परेशानी को देखते हुए यह कार्रवाई फार्मेसियों में अनुशासन स्थापित करन...

Rajasthan News: मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिये ओपीडी भार अनुसार चिकित्सकों और स्टाफ को करें नियोजित —चिकित्सा मंत्री

Image
Rajasthan News: मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिये ओपीडी भार अनुसार चिकित्सकों और स्टाफ को करें नियोजित —चिकित्सा मंत्री   छोटा अखबार। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बारिश के दौरान मौसमी बीमारियों डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और स्क्रबटाईफस के साथ ही स्वाइन फ्लू आदि से बचाव व रोकथाम गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि हाई रिस्क क्षेत्र में टीम बनाकर नियमित रूप से निगरानी की जाए। उन्होंने सभी संयुक्त निदेशकों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रो-एक्टिव एप्रोच के साथ विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा मंत्री ने मंगलवार को स्वास्थ्य भवन में मौसमी बीमारियों, चिकित्सा संस्थानों में एक्विपमेंट्स, जांच और दवाईयों की उपलब्धता सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा की। वहीं उन्होंने सभी संयुक्त निदेशकों से संभागवार चर्चा कर फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू से बचाव व रोकथाम गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने स्वाइन फ्लू पर नियंत्रण के लिए सघन मॉनिटरिंग करने एवं उपचार तथ...

C M NEWS: बदलते राजस्थान में करें ज्यादा से ज्यादा निवेश -मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: बदलते राजस्थान में करें ज्यादा से ज्यादा निवेश -मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए राज्य सरकार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, सड़क सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश में निवेशकों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को राजस्थान फाउंडेशन के 8 चैप्टर्स के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्योग एवं निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से बदलते राजस्थान में ज्यादा से ज्यादा निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानी प्रदेश की मिट्टी की खुशबू पूरी दुनिया में फैला रहे हैं और अपनी संस्कृति, परंपरा एवं ऐतिहासिक गौरव को भी प्रतिष्ठित कर रहे हैं। प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम और योगदान की भ...

C M NEWS: धरातल पर उतरने को तैयार यमुना जल परियोजना, डीपीआर को मिली हाइड्रोलॉजी और अंतरराज्यीय मंजूरियां

Image
C M NEWS: धरातल पर उतरने को तैयार यमुना जल परियोजना, डीपीआर को मिली हाइड्रोलॉजी और अंतरराज्यीय मंजूरियां छोटा अखबार। प्रदेश की महत्वाकांक्षी यमुना जल परियोजना के क्रियान्वयन की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। प्रदेश के सूखाग्रस्त और पानी की कमी से जूझ रहे क्षेत्रों की तस्वीर बदलने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के लिए सबसे जरूरी हाइड्रोलॉजी और अंतरराज्यीय स्वीकृतियां आधिकारिक तौर पर जारी हो गई हैं। यह जानकारी सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान सामने आई। मुख्यमंत्री ने यमुना जल परियोजना की वर्तमान प्रगति और आगामी कार्ययोजना की गहन समीक्षा की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यक तकनीकी और अंतरराज्यीय स्वीकृतियां मिलना राजस्थान के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसे प्रदेश के जल संसाधन विकास और प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम बताया। उन्होने विश्वास जताया कि इन स्वीकृतियों के मिलने से परियोजना के विभिन्न निर्माण कार्यों को अभूतपूर्व गति मिलेगी। वहीं शेखावाटी सहित राजस्थान के चिन्हित क...

Rajasthan News: डबल्यूएचओ ने देखी प्रदेश में मा योजना की कैशलेस उपचार व्यवस्था

Image
Rajasthan News: डबल्यूएचओ ने देखी प्रदेश में मा योजना की कैशलेस उपचार व्यवस्था छोटा अखबार। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ और विश्व स्वास्थ्य संगठन इंडिया के कंट्री हेड डॉ. यवान हुतींन के मध्य सोमवार को वार्ता हुई। इस दौरान वार्ता का मुदृदा राजस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वास्थ्य वित्तीय सुरक्षा और भविष्य में तकनीकी सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर रहा। प्रमुख शासन सचिव के साथ चर्चा में राजस्थान सरकार और डबल्यूएचओ के बीच रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। डबल्यूएचओ की टेक्निकल सपोर्ट यूनिट के माध्यम से राज्य को तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने और भविष्य में संयुक्त रूप से किए जा सकने वाले कार्यों के संभावित क्षेत्रों पर भी चर्चा हुई। संभावित सहयोग के क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों की क्षमता निर्माण, रोग निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना, स्वास्थ्य प्रणालियों का सुदृढ़ीकरण और स्वास्थ्य वित्तीय सुरक्षा से जुड़े सुधारों के लिए तकनीकी सहयोग शामिल हैं। दोनों पक्षों ने तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभवों के आदान-प्रदान के माध्यम से राजस्थान...

C S NEWS: मुख्य सचिव ने पीएम गति शक्ति राज्य मास्टर प्लान की कि समीक्षा, परियोजनाओं का होगा समग्र विकास

Image
C S NEWS: मुख्य सचिव ने पीएम गति शक्ति राज्य मास्टर प्लान की कि समीक्षा, परियोजनाओं का होगा समग्र विकास छोटा अखबार। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में गुरुवार को शासन सचिवालय में पीएम गति शक्ति राज्य मास्टर प्लान के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा पीएम गति शक्ति पोर्टल पर जीआईएस आधारित डेटा अपलोड करने, डेटा लेयर्स की मैपिंग और परियोजनाओं के समन्वित क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पोर्टल पर उपलब्ध डेटा को अधिक उपयोगी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए सभी आवश्यक लेयर्स की मैपिंग प्राथमिकता से पूरी की जाए। श्री श्रीनिवास ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व भूमि की मैपिंग करते समय केवल भूमि का स्थान ही नहीं, बल्कि भूमि की किस्म सहित अन्य महत्वपूर्ण संबंधित विवरण भी पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएं। इससे विभागों को अपनी परियोजनाओं के लिए उपयुक्त भूमि चयन में सुविधा होगी और योजना अधिक प्रभावी ढंग से बनाई जा सकेगी। मुख्य सचिव ने कहा कि 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजना है। परियोजनाओं क...

C M NEWS: प्रदेश के सभी जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: प्रदेश के सभी जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम-किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और पीएम-कुसुम जैसी पहलों से किसानों की आय सुरक्षित हो रही है। पीएम कुसुम योजना के जरिये देश का किसान अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पीएम-कुसुम योजना के लाभार्थी किसानों से संवाद करते हुए कहा कि यह योजना किसानों के लिए केवल सौर ऊर्जा योजना नहीं बल्कि अतिरिक्त आय और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है। प्रदेश में पीएम-कुसुम योजना के कम्पोनेंट-ए और सी के तहत अब तक 5 हजार मेगावाट से अधिक क्षमता के 2 हजार 300 से ज्यादा सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं और फीडर स्तर पर स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों की क्षमता के आधार पर राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2027 तक प्रदेश के किसानों को कृषि कार्य के लिए दिन में बिजली उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। वर्तमान में 26 जिलों के 3 लाख 34 हजार से अधिक किसानों को कृषि के लिए दिन में ...

C M NEWS: प्रदेश में गांव और शहरों का समग्र विकास व बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना हमारी प्राथमिकता —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: प्रदेश में गांव और शहरों का समग्र विकास व बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना हमारी प्राथमिकता —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राज उन्नति की आठवीं सभा में लगभग 60 हजार करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं और विभिन्न योजनाओं के तहत प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए है कि मानसून का सीजन होने के कारण जल भराव, सड़कों का टूटना, बिजली आपूर्ति बाधित होना और दुर्घटनाएं होना जैसी समस्याएं लगातार सामने आती हैं। जिला प्रशासन इन समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ समाधान करे। उनहोने कहा कि गांव-ढाणी से लेकर शहरों का समग्र विकास करते हुए आमजन को बुनियादी सुविधाएं को उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने जिला कलक्टरों को निर्देश दिए कि वे सफाई, पेयजल, सड़क, रोशनी और कचरा संग्रहण सहित आमजन से जुड़ी सुविधाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें। इनसे संबंधित किसी भी प्रकार की परिवेदना का प्राथमिकता से निस्तारण करें व कोताही बरतने पर कार्मिक और ठेकेदार पर कार्यवाही करें। अंतर विभागीय समाधान वाली शिकायतों मे...