Posts

Showing posts from October 28, 2023

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े बोल

Image
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े बोल छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े बोल, सोशल मीडिया में उन्होने कहा है कि सिर्फ 24 घन्टे में 1 लाख+ रजिस्ट्रेशन हेतु बहुत-बहुत धन्यवाद राजस्थान। आपका यह विश्वास ही हमारी प्रेरणा है।  गहलोत के पास उपलब्ध आंकडो के अनुसार ये बात सही भी हो सकती है। लेकिन उन्हे ये भी पता है कि आंकडे कैसे और कौन बनाता है। उन्हे शायद ये भी पता होगा कि भाजपा ने भी कुछ इसी तरह के आंकड़ो से अपने आपको सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने की घोषणा की थी। लेकिन परिणाम 2018 में हुए आम चुनावों में क्या आया, शायद ये बताने की जरूरत नहीं है। वैसे भी गारंटी कहां जाती है, वो सब आप सभी सयानों को पता है। जनता इतनी भी नहीं है जितना आप लोग समझते हो। ये सब जानती है।  गहलोत साहब ये बात सही है कि जानवर को कांकड़े और सरकार को आंकड़े पसंद है। लेकिन यहां आंकड़ो से नहीं वोट से काम चलता है। इस बात का पता 3 दिसंबर 2023 को चलेगा कि कितने लोगों ने 7 गारंटी को रजिस्ट्रेशन किया है।   

सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के दफ्तर पर आयकर विभाग की छानबीन

Image
सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के दफ्तर पर आयकर विभाग की छानबीन छोटा अखबार।  सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के ठिकाने पर आयकर विभाग की टीम पहुंची। संचार माध्यमों के अनुसार उदयपुर में आंजना के दफ्तर पर चार गाड़ियों में करीब 8 से 10 लोग पहुंचे। ये लोग आयकर विभाग की टीम के बताये गये है। आईटी विभाग टीम मंत्री के दफ्तर में छानबीन कर रही हैं। लेकिन यह कार्रवाई किस मामले में की जा रही है, इसकी ठोस जानकारी अभी नहीं मिली है।  मामला आज दोपहर 2 बजे के बाद का है। जानकारी के अनुसार दफ्तर का ताला बंद कर छानबीन की कार्यवाही की जा रही है। संचार माध्यमों का कहना है कि उदयपुर में आंजना के दफ्तर पर पहुंचने से पहले आयकर विभाग की टीम ने पुणे में छानबीन की थी। वहीं मंत्री आंजना अभी उदयपुर में नहीं हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि पुणे में छानबीन कहां और किसके यहां की गई।