Posts

Showing posts from June 6, 2026

Rajasthan News: आरक्षण और अधिकारों की मांग पर डीएनटी समाज का 1 जुलाई को जयपुर में महापड़ाव का ऐलान

Image
Rajasthan News: आरक्षण और अधिकारों की मांग पर डीएनटी समाज का 1 जुलाई को जयपुर में महापड़ाव का ऐलान छोटा अखबार। विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू (DNT) समाज के अधिकारों की रक्षा और 11 सूत्रीय जायज मांगों को लेकर शुक्रवार को डूंगरपुर में प्रदेशव्यापी आक्रोश देखने को मिला। राष्ट्रीय पशुपालक संघ, डीएनटी संघर्ष समिति और मूल ओबीसी महापंचायत के संयुक्त तत्वावधान में हजारों की संख्या में आक्रोशित आंदोलनकारियों ने सड़कों पर उतरकर 'जेल भरो आंदोलन' के तहत अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। आंदोलन के तहत विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रदर्शनकारियों द्वारा एक विशाल आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों से होते हुए गगनभेदी नारों के साथ डूंगरपुर जिला कलक्टर कार्यालय पहुंची। कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शनकारियों ने मांगों के प्रति सरकार की उदासीनता और वादाखिलाफी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इसके बाद समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। आंदोलनकारियों ने चेतावनी देते हुए 1 जुलाई को जयपुर में ऐतिहासिक महापड़ाव डालने का ...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Jaipur News: गोविंददेवजी मंदिर में ‘नानी बाई रो मायरा’ कथा के दौरान मची भगदड़

Image
Jaipur News: गोविंददेवजी मंदिर में ‘नानी बाई रो मायरा’ कथा के दौरान मची भगदड़ छोटा अखबार। गोविंददेवजी मंदिर के सत्संग भवन में आयोजित प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी की तीन दिवसीय ‘नानी बाई रो मायरा’ कथा का समापन शुक्रवार को भारी अव्यवस्था और हंगामे के बीच हुआ। कथा के अंतिम दिन उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे मंदिर प्रशासन और सुरक्षा प्रबंधन के सारे दावे खोखले साबित हुए। हालात इस कदर बिगड़ गए कि परिसर में प्रवेश को लेकर जबरदस्त धक्का-मुक्की हुई, जिसमें कई महिला श्रद्धालु गिरते-गिरते बची। AI Photo शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से ही कथा स्थल पर भक्तों का हुजूम जुटना शुरू हो गया था। दोपहर 11 बजे तक सत्संग भवन के बाहर मील लंबी कतारें लग चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुख्य प्रवेश द्वार पर तैनात बाउंसर्स की घोर लापरवाही ने स्थिति को और नाजुक बना दिया। सुरक्षाकर्मियों ने मुख्य द्वार को पूरा खोलने के बजाय उसका एक छोटा सा हिस्सा ही खोला, जिससे संकरे रास्ते पर अचानक दबाव बढ़ गया। इस कारण एंट्री पॉइंट पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।अव्यवस्था यहीं नहीं थमी, वहां तैनात कुछ बाउंसर्स द्वारा श्रद्धा...

C M NEWS: बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही राजस्थान सरकार —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही राजस्थान सरकार —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार वृद्धजनों के कल्याण और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह संकल्पित होकर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश की 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना' बुजुर्गों के जीवन में तीर्थाटन की मनोकामना को पूरा करने का एक बेहतरीन माध्यम बन चुकी है। इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से अब तक एक लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न पवित्र तीर्थस्थलों के दर्शन कराने की अभिलाषा पूरी की जा चुकी है।मुख्यमंत्री शुक्रवार को जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर आयोजित 'सोमनाथ यात्रा' शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विशेष वातानुकूलित (एसी) ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें करीब 970 वरिष्ठ नागरिक सोमनाथ, द्वारका और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने खुद ट्रेन के भीतर जाकर तीर्थ यात्रियों से मुलाकात की और उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी। समारोह को संबोधित करते हुए मुख...