Posts

Showing posts from August 29, 2026

Rajasthan News: प्रदेश में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों में सामने आईं कर अनियमितताएं

Image
Rajasthan News: प्रदेश में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों में सामने आईं कर अनियमितताएं छोटा अखबार। राज्य में जीएसटी नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने और कर अपवंचन व गलत तरीके से लिए गए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा सर्वे और निरीक्षण की कार्रवाई लगातार की जा रही है। विभागीय अधिकारियों द्वारा जयपुर, बाड़मेर और किशनगढ़ में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर की गई कार्रवाई में जीएसटी से संबंधित महत्वपूर्ण अनियमितताएं सामने आई हैं। संबंधित करदाताओं द्वारा कार्रवाई के दौरान 1.16 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वेच्छा से जमा व रिवर्स की गई है। AI Photo जयपुर के जनता कॉलोनी में महारानी ट्रैवल्स पर 20 अगस्त को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लेखा पुस्तकों, रिटर्न और अभिलेखों की जांच में 96,93,048 रुपए के IGST इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित अनियमितता सामने आई। विभाग द्वारा प्रकरण के प्रावधानों और परिणामों से अवगत कराए जाने के बाद करदाता ने उक्त राशि का रिवर्सल करते हुए 96,93,048 रुपए की राशि 26 अगस्त  को स्वैच्छिक रूप से जमा की...

RGHS NEWS: सरकार ने किया सीकर के एस.बी. मित्तल मेमोरियल हॉस्पिटल को आरजीएचएस से निलंबित

Image
RGHS NEWS: सरकार ने किया सीकर के एस.बी. मित्तल मेमोरियल हॉस्पिटल को आरजीएचएस से निलंबित छोटा अखबार राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) में दावों की नियमित निगरानी और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। वहीं सीकर में अनियमितता के चलते एस.बी. मित्तल मेमोरियल हार्ट एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल को आरजीएचएस से निलंबित किया गया है। प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि आरजीएचएस में दावों की जांच और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया लगातार सुदृढ़ की जा रही है। आरजीएचएस परियोजना अधिकारी डॉ. निधि पटेल की टीम की निगरानी के दौरान संबंधित प्रकरण में कुछ दावे प्रथमदृष्टया संदिग्ध पाए गए। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई। AI Photo उन्होने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अस्पताल में कार्यरत रहीं डॉ. अलका आर्य, बीडीएस पंजीयन संख्या 12152 ने 20 अप्रैल 2026 को अस्पताल से त्यागपत्र दे दिया था और जून 2026 से अन्य संस्था में चिकित्सा सलाहकार के रूप में कार्यरत थीं। इसके बावजूद 17 जून, 21 जून और इसके बाद की तिथियों में अस्पताल के रिकार्ड में उन्हें उपच...