C M NEWS: भ्रम और झूठे नैरेटिव फैलाने वालों को मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश, बोले- ‘चुनौतियों से डरने वाले नहीं
C M NEWS: भ्रम और झूठे नैरेटिव फैलाने वालों को मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश, बोले- ‘चुनौतियों से डरने वाले नहीं छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को जयपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम के दौरान विरोधियों पर तीखा हमला बोला। राज्य में हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज चुनावों के नतीजों के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैलाकर, झूठे नैरेटिव गढ़कर और जनता के बीच गलतफहमियां पैदा कर अस्थायी राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार ऐसे किसी भी दुष्प्रचार से विचलित नहीं होगी और अपने विकास के संकल्पों पर अडिग रहेगी। संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि जब देश का संविधान बनाया जा रहा था और उसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे थे, तब बाबा साहेब के सामने भी अनेक चुनौतियां आई थीं। लेकिन जब कोई व्यक्ति या सरकार बड़े उद्देश्य और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ती है, तो ...