Posts

Showing posts from November 21, 2026

Pushkar Mela -2026: पुष्कर मेले में जीवंत हो रही राजस्थान की संस्कृति और परंपरा

Image
Pushkar Mela -2026: पुष्कर मेले में जीवंत हो रही राजस्थान की संस्कृति और परंपरा छोटा अखबार। राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था का प्रतीक विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला 2026 अपने अनूठे रंगों के साथ इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 17 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित हो रहे इस मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक, श्रद्धालु और पशुपालक पहुंच रहे हैं। पुष्कर की रेतीली धरती पर सजे-धजे ऊंट, घोड़े, रंग-बिरंगी राजस्थानी पोशाकें और संगीत की गूंज यहां आने वाले लोगों को राजस्थान की असली संस्कृति से रूबरू करा रही है। पुष्कर मेला  पशुओं की खरीद-बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राजस्थान की लोक कला, परंपरा, खानपान  व्यापार और धार्मिक विरासत का अनूठा संगम है। मेले में राजस्थान के अलग-अलग जिलों से पशुपालक अपने ऊंट, घोड़े और अन्य पशुओं के साथ पहुंच रहे हैं। ऊंटों को आकर्षक आभूषणों, रंगीन कपड़ों और पारंपरिक डिजाइनों से सजाया गया है, जो पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं। पुष्कर अपने खास खानपान के लिए भी मशहूर है। यहां रबड़ी मालपुआ, खस्ता कचौड़ी..दाल-बाटी चूरमा और ऊंटनी ...

Rajasthan News: विवाह समारोहों में चल खाद्य प्रयोगशाला करेगी मौके पर खाद्य सामग्री के नमूने की जांच

Image
Rajasthan News: विवाह समारोहों में चल खाद्य प्रयोगशाला करेगी मौके पर खाद्य सामग्री के नमूने की जांच छोटा अखबार। आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा व औषधि नियंत्रण आयुक्तालय द्वारा “शुद्ध आहार मिलावट पर वार” अभियान के तहत प्रदेशभर में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विवाह समारोहों के सीजन के मद्देनजर आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से विशेष निरीक्षण अभियान संचालित किया जाएगा। साथ ही फ्रेंचाइजी आधारित फूड एवं बेवरेज चेन वाले प्रतिष्ठानों में जांच के लिए भी विशेष अभियान संचालित कर निरीक्षण कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए खाद्य सुरक्षा व औषधि नियंत्रण आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। AI Photo आयुक्त ने बताया कि शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत शादियों के सीजन को ध्यान में रखते हुए शादियों में प्रयुक्त होने वाली खाद्य सामग्री जैसे घी, दूध, पनीर, मावा, मसाले और ड्राई फ्रूट्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची जाएगी। वहीं...