Rajasthan News: अन्न भंडारण योजना में राजस्थान 130 गोदामों का निर्माण कर बना देश में प्रथम राज्य
Rajasthan News: अन्न भंडारण योजना में राजस्थान 130 गोदामों का निर्माण कर बना देश में प्रथम राज्य छोटा अखबार। सहकार आंदोलन को सशक्त बनाने और सहकारिता के लाभों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की दिशा में शुक्रवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य सहकारी विकास समिति (एससीडीसी) की बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक में ‘सहकार से समृद्धि’ योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा के साथ सहकारी संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, डिजिटलाइजेशन, आधारभूत संरचना के विकास और विभिन्न विभागों व संस्थाओं के बीच समन्वय पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देना राज्य सरकार का प्रमुख ध्येय रहा है इसी दिशा में उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कृषि उपज की खरीद प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाबार्ड के माध्यम से ऋण प्रवाह की स्थिति की समीक्षा करने तथा किसानों को ऋण उपलब्ध कराने में आ रही समस्याओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्य सचिव ने डेयरी सहकारी समितियों क...