Posts

Showing posts from August 27, 2026

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: उदयपुर में सड़क हादसा: ओवरटेक के चक्कर में महिला समेत 3 की मौत, 16 से अधिक घायल

Image
Rajasthan News: उदयपुर में सड़क हादसा: ओवरटेक के चक्कर में महिला समेत 3 की मौत, 16 से अधिक घायल छोटा अखबार। उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन हाईवे पर बुधवार शाम सड़क हादसा की घटना सामने आई है। जानकार के अनुसार खेरोदा थाना क्षेत्र के मेनार डाक बंगला के समीप सवारियों से भरी एक निजी बस आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में एक कंटेनर से टकरा गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । इस हादसे में दो पुरुषों और एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 4 यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस मंगलवाड़ से उदयपुर की तरफ जा रही थी। करीब 4 बजे जब बस मेनार डाक बंगला के पास पहुंची, तो बस चालक ने तेज गति में आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बस असंतुलित होकर सामने से आ रहे कंटेनर से सीधे जा भिड़ी। उनका कहना है कि हादसा पूरी तरह से बस चालक की लापरवाही और अत्यधिक तेज गति के कारण हुआ। हादसे की चीख-पुकार सुन स्थानीय लोग वहां पहुंचे और मदद की। ग्रामीणों ने बस की ...

Rajasthan News: हनुमानगढ़ में किसानों को अनुदान न मिलने पर बैरिकेड्स तोड़ निकाली ट्रैक्टर रैली

Image
Rajasthan News: हनुमानगढ़ में किसानों को अनुदान न मिलने पर बैरिकेड्स तोड़ निकाली ट्रैक्टर रैली छोटा अखबार। अटल भूजल योजना के तहत निर्मित डिग्गियों की अनुदान राशि का भुगतान को लेकर हनुमानगढ़ के किसानों ने बुधवार को बैरिकेड्स तोड़ कर ट्रैक्टर रैली निकाली। वहीं रैली के लिये प्रशासन ने अनुमति नहीं की। आक्रोशित किसानों ने टाउन धानमंडी से एक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली और किसानों को रोकने का प्रयास कर रही पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनातनी हो गई। माहौल उस समय बेहद तनावपूर्ण हो गया जब किसानों ने पुलिस द्वारा लगाए गए भारी बैरिकेड्स को ट्रैक्टरों की मदद से तोड़ दिया और आगे बढ़ गए। किसानों ने अपनी पूर्व घोषणा के तहत टाउन धानमंडी में एकत्रित होकर ट्रैक्टर मार्च की शुरुआत की। किसानों के आंदोलन और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। पुलिस ने धानमंडी से बाहर निकलने वाले सभी रास्तों पर मजबूत लोहे के बैरिकेड्स लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया था। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था, लेकिन जैसे ही ट्रैक्टरों का काफिला आगे बढ़ा, किसान रुकने को तैयार नहीं हुए...

RGHS NEWS: आरजीएचएस दवा वितरण में लापरवाही पर प्रदेश की 215 फार्मेसियों पर की कार्रवाई

Image
RGHS NEWS: आरजीएचएस दवा वितरण में लापरवाही पर प्रदेश की 215 फार्मेसियों पर की कार्रवाई छोटा अखबार। प्रदेश में राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) में लाभार्थियों को समय पर दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है और लगभग दो माह से आरजीएचएस के अंतर्गत कार्य नहीं करने व लाभार्थियों को दवाइयां उपलब्ध नहीं कराने वाली 215 निजी फार्मेसियों का टीएमएस अस्थायी रूप से बंद किया गया है। AI Photo प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि आरजीएचएस में दवा वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। लंबे समय से दवा उपलब्ध नहीं कराने वाली फार्मेसियों को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था। असंतोषजनक उत्तर और कारण बताओ नोटिस का उत्तर प्रस्तुत करने में विफल रहने के कारण संबंधित फार्मेसियों का टीएमएस निलंबित किया गया है। जिनमें जयपुर में सर्वाधिक 39 फार्मेसियों का टीएमएस अस्थायी रूप से बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को दवा प्राप्त करने में हो रही परेशानी को देखते हुए यह कार्रवाई फार्मेसियों में अनुशासन स्थापित करन...