Rajasthan News: साइबर ठगी के प्रयासों की शिकायत के लिए गृह मंत्रालय ने लॉन्च किया ‘TELL 14C चैटबॉट’ छोटा अखबार। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने एक नई पहल की है। गृह मंत्रालय द्वारा व्हाट्सएप आधारित “TELL 14C चैटबॉट” (9319301930) प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई है। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा भी इस प्लेटफॉर्म को आमजन तक पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य स्तर पर विशेष अभियान चला रही है। AI Photo राजस्थान पुलिस ने शुरू किया अभियान— अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (साइबर क्राइम) राजस्थान, वीके सिंह ने बताया कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म विशेष रूप से उन मामलों के लिए तैयार किया गया है, जहां अपराधियों द्वारा साइबर ठगी का प्रयास (Attempt) तो किया गया, लेकिन सतर्कता के कारण व्यक्ति किसी भी प्रकार के आर्थिक नुकसान से बच गया। आम तौर पर लोग वित्तीय नुकसान न होने पर ऐसे प्रयासों की रिपोर्ट नहीं करते हैं, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद रहते हैं। अब ऐसे मामलों में नागरिक व्हाट्सएप नंबर 9319301930 पर संदिग्...