Posts

Showing posts from April 4, 2026

Rajasthan News: राजस्थान में 6 अप्रैल से शुरू होगा “आपणों खेत–आपणी खाद” अभियान

Image
Rajasthan News: राजस्थान में 6 अप्रैल से शुरू होगा “आपणों खेत–आपणी खाद” अभियान छोटा अखबार। राजस्थान के कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने प्रदेश के किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस चुनौतीपूर्ण दौर में मिट्टी की सेहत (मृदा स्वास्थ्य) को बचाए रखना न केवल पर्यावरण के लिए, बल्कि कृषि की स्थिरता और बेहतर उत्पादकता के लिए भी अनिवार्य हो गया है। इसी दूरगामी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा आगामी 06 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रदेशव्यापी “आपणों खेत–आपणी खाद” अभियान चलाया जाएगा। रासायनिक उर्वरकों से मुक्ति का संकल्प— मंत्री डॉ. मीणा ने बताया कि लंबे समय से रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग के कारण खेतों की उर्वरक शक्ति क्षीण हो रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों की रासायनिक खादों पर निर्भरता को कम करना है। सरकार चाहती है कि किसान अपने खेतों में ही जैविक खाद तैयार करें, जिससे खेती की लागत में कमी आए और फसल की गुणवत्ता में सुधार हो। जैविक और प्राकृतिक खेती पर जोर— इस अभियान के तहत कृषि विभा...

C M NEWS: राजस्थान में जलमार्ग से खुलेगी विकास की राह —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: राजस्थान में जलमार्ग से खुलेगी विकास की राह —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में औद्योगिक माल परिवहन और निर्यात को सुगम बनाने के लिए जलमार्गों के विकास को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने जवाई-लूनी-रण ऑफ कच्छ राष्ट्रीय जलमार्ग को मूर्त रूप देने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री ने भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञों को इस प्रोजेक्ट के तकनीकी एवं वित्तीय पहलुओं का गहन आकलन करने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में जहाजों के संभावित ट्रैफिक और माल ढुलाई की लागत का तुलनात्मक अध्ययन भी रिपोर्ट में शामिल किया जाए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप 27 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार और के बीच इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किया जा चुका है। बैठक के दौरान आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर के. मुरली ने परियोजना की तैयारियों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।  मुख्यमंत्री ने कहा ...

C M NEWS: डेयरी क्षेत्र बनेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सशक्त धुरी, 'सरस' को मिलेगा ग्लोबल ब्रांड का दर्जा

Image
C M NEWS: डेयरी क्षेत्र बनेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सशक्त धुरी, 'सरस' को मिलेगा ग्लोबल ब्रांड का दर्जा छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली प्रमुख कड़ी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में डेयरी क्षेत्र के विकास हेतु आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार 'सहकार से समृद्धि' के ध्येय के साथ दुग्ध उत्पादकों की आर्थिक उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है। सरस बनेगा नेशनल ब्रांड, धार्मिक स्थलों पर खुलेंगे आउटलेट— मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार ने बजट में 2000 करोड़ रुपये के 'राजस्थान कॉपरेटिव डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड' का प्रावधान किया है। इसका उद्देश्य 'सरस' को एक राष्ट्रीय ब्रांड के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्थान के बाहर और प्रदेश के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर सरस के आउटलेट खोलने की संभावनाएं तलाशी जाएं, ताकि पर्यटकों और श्रद्धालुओं को उच्च गुणवत्ता वाले डेयरी उत्पाद सुलभ हो सकें। ...