Posts

Showing posts from September 28, 2026

Jaipur News: किराए के मकान में गड्ढे से मिला गर्भवती महिला का शव, नमक डालकर दबाया

Image
Jaipur News: किराए के मकान में गड्ढे से मिला गर्भवती महिला का शव, नमक डालकर दबाया  छोटा अखबार। राजधानी जयपुर के बिंदायका थाना इलाके में एक वारदात की खबर सामने आई है। यहां सिवाड़ मोड़ स्थित प्रेस्टीज गार्डन कॉलोनी के मकान में एक महिला का शव मिलने के समाचार है। वारदात को छुपाने के लिए महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को घर के अंदर ही एक गड्ढे में दबा दिया गया था और उसके ऊपर नमक डाल दिया गया था। वहीं मृतका गर्भवती बताई जा रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम, प्रशांत किरण ने बताया कि यह पूरी घटना रविवार सुबह की है। प्रेस्टीज गार्डन कॉलोनी स्थित इस मकान का मालिक रविवार सुबह करीब 11 बजे अपना किराया लेने के लिए पहुंचा था। वहां पहुंचा तो मकान के मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ मिला। ताला खोलकर जब अंदर देखा गया, तो कमरों के ठीक सामने आंगन में एक गड्ढा खुदा हुआ था और उसके चारों तरफ मिट्टी बिखरी पड़ी थी। इसी दौरान वहां से दुर्गंध भी आ रही थी। अनहोनी की आशंका से सहमे मकान मालिक ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बिंदायका थाना प्रभारी अनिल कुमार जैमिनी पुलिस बल के...

Panjab News: यौन उत्पीड़न की अफवाह से सुलग उठा फगवाड़ा का LPU कैंपस, 10 दिनों के लिए कक्षाएं स्थगित

Image
Panjab News: यौन उत्पीड़न की अफवाह से सुलग उठा फगवाड़ा का LPU कैंपस, 10 दिनों के लिए कक्षाएं स्थगित छोटा अखबार। पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में एक छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न और आत्महत्या की अफवाहों के बाद हालात तनावपूर्ण और हिंसक हो गए हैं। शनिवार आधी रात को शुरू हुआ छात्रों का गुस्सा रविवार को भी शांत नहीं हुआ और देखते ही देखते पूरे कैंपस सहित आसपास के इलाके में भारी उपद्रव देखने को मिला। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख प्रशासन ने फौरन कदम उठाते हुए यूनिवर्सिटी और उसके आसपास के क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने 28 सितंबर से अगले 10 दिनों के लिए नियमित कक्षाएं स्थगित करने का बड़ा फैसला लिया है। घटनाक्रम की शुरुआत शनिवार देर रात करीब 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मैसेज से हुई, जिसमें दावा किया गया कि गर्ल्स हॉस्टल की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया है। इस मैसेज के फैलते ही हजारों की संख्या में आक्रोशित छात्र और छात्राएं सड़कों पर उतर आए। गुस्से से छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर की इमारतों में जमकर तोड़फो...

RCA NEWS: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में चुनाव को लेकर गतिरोध जारी, आज होगा फैंसला

Image
RCA NEWS: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में चुनाव को लेकर गतिरोध जारी, आज होगा फैंसला छोटा अखबार। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के बहुप्रतीक्षित चुनाव का काउंटडाउन अपने सबसे निर्णायक और रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पिछले लगभग ढाई साल से आरसीए की पिच पर चला आ रहा चुनावी गतिरोध और खींचतान अब खत्म होने के कगार पर है, क्योंकि आज 28 सितंबर 2026 को नाम वापसी का अंतिम दिन है। राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश और हस्तक्षेप के बाद हो रहे इस चुनाव में आज शाम तक यह पूरी तरह साफ हो जाएगा कि चुनावी मैदान में वास्तविक मुकाबला किन दिग्गजों के बीच होने जा रहा है। आरसीए के चुनाव अधिकारी ए.के. पांडे द्वारा रविवार को की गई नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी  में सभी 30 नामांकन वैध पाए गए हैं। आरसीए कार्यकारिणी के कुल छह पदों जिनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के लिए यह चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। वर्तमान में सबसे बड़ी भिड़ंत अध्यक्ष पद को लेकर देखने को मिल रही है, जहाँ 5 दावेदार मैदान में डटे हुए हैं। सरकार समर्थित पैनल से बृजकिशोर उपाध्याय ने अध्यक्ष पद के लिए म...