Jaipur News: किराए के मकान में गड्ढे से मिला गर्भवती महिला का शव, नमक डालकर दबाया

Jaipur News: किराए के मकान में गड्ढे से मिला गर्भवती महिला का शव, नमक डालकर दबाया 


छोटा अखबार।

राजधानी जयपुर के बिंदायका थाना इलाके में एक वारदात की खबर सामने आई है। यहां सिवाड़ मोड़ स्थित प्रेस्टीज गार्डन कॉलोनी के मकान में एक महिला का शव मिलने के समाचार है। वारदात को छुपाने के लिए महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को घर के अंदर ही एक गड्ढे में दबा दिया गया था और उसके ऊपर नमक डाल दिया गया था। वहीं मृतका गर्भवती बताई जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम, प्रशांत किरण ने बताया कि यह पूरी घटना रविवार सुबह की है। प्रेस्टीज गार्डन कॉलोनी स्थित इस मकान का मालिक रविवार सुबह करीब 11 बजे अपना किराया लेने के लिए पहुंचा था। वहां पहुंचा तो मकान के मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ मिला। ताला खोलकर जब अंदर देखा गया, तो कमरों के ठीक सामने आंगन में एक गड्ढा खुदा हुआ था और उसके चारों तरफ मिट्टी बिखरी पड़ी थी। इसी दौरान वहां से दुर्गंध भी आ रही थी। अनहोनी की आशंका से सहमे मकान मालिक ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इस बात की सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद बिंदायका थाना प्रभारी अनिल कुमार जैमिनी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गड्ढे से महिला का शव बाहर निकलवाया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया। FSL की टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार, शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिसपुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मकान में किराए पर रहने वाले लोग फिलहाल गायब हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस मकान मालिक से किराएदारों के पहचान पत्र और उनके बैकग्राउंड के बारे में पूछताछ कर रही है। वहीं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि संदिग्धों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस