Posts

Showing posts from July 23, 2022

प्रमोद जैन भाया सबसे बड़े खनन माफिया —भरत सिंह

Image
  प्रमोद जैन भाया सबसे बड़े खनन माफिया —भरत सिंह छोटा अखबार। प्रदेश के भरतपुर जिले में खनन को लेकर संत विजयदास महाराज ने आत्मदाह की कोशिश की, इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने खान मंत्री प्रमोद जैन भाया सबसे बड़े खनन माफिया बताया है। श्री सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिख कर कहा कि अवैध खनन का सीधा संबंध गुंडागर्दी से है। यह शासन के संरक्षण के बिना संभव नहीं है। उन्होने खान मंत्री भाया को बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं सरकार को खान माफिया का पता बताने के लिये 'कांख में छोरा गांव में ढिंढोरा'। कहावत कही।  श्री सिंह ने सरकार को अपने पत्र में स्पष्ट लिखा है कि अवैध खनन को रोकने का एक मात्र मार्ग अगर भरतपुर के साधु वाला मार्ग ही तो मुझे इस कारगर मार्ग पर चलकर आप तक बात पहुंचानी पड़े तो, कृपया इंतजार करें। 

प्रदेश में होंगे छात्र संघ चुनाव, गहलोत ने दी सभी को शुभकामनाएं

Image
  प्रदेश में होंगे छात्र संघ चुनाव, गहलोत ने दी सभी को शुभकामनाएं    छोटा अखबार। प्रदेश में सरकार ने लंबे समय से छात्र संघ के चुनावों पर रोक लगा रखी थी। लेकिन अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सरकार प्रदेश में छात्र संघो का चुनाव कराना चाहती है। इसके लिये विभाग को आदेश जार कर दिये है। गहलोत ने अपने ट्वीट के जरिये कहा है कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं।  उन्होने कहा कि विद्यार्थी संगठनों की मांग को देखते हुए और विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालयों-महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव करवाने के लिए विभाग को निर्देश दिए गए हैं। सभी विद्यार्थी संगठन संबंधित कॉलेज और यूनिवर्सिटी की गाइडलाइंस की पालना करते हुए उत्साह से चुनावों में भाग लें। मेरी शुभकामनाएं आप सभी के साथ हैं।

प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए खर्च होंगे 1000 करोड़ रुपये

Image
प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए खर्च होंगे 1000 करोड़ रुपये  छोटा अखबार। कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश पर्यटन को जन-जन तक पहुंचाने और रोजगार की धुरी बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। राजस्थान अपनी समृद्ध संस्कृति, ऎतिहासिक विरासत, किले, महलों, कला और संस्कृति, वन्य जीवन, मेलों और त्योहारों, एडवेंचर, शादी, फिल्म शूट स्थलों के लिए देश- दुनिया में जाना जाता है। कला एवं संस्कृति मंत्री शुक्रवार को यहां होटल क्लाक्र्स आमेर में राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) 2022 के दूसरे संस्करण के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। आरडीटीएम का आयोजन फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म इन राजस्थान (एफएचटीआर) और राजस्थान पर्यटन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। डॉ. कल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री मंशानुसार पर्यटन को बढ़ावा देना राज्य सरकार उच्च प्राथमिकता है, इसलिए पर्यटन क्षेत्र के अनुकूल बजट घोषित किया गया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पर्यटन संबंधी दूरदर्शी नीतियां, नवाचार प्रदेश को एक पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने में लाभ