BRICS NEWS: भजनलाल सरकार की बड़ी कूटनीतिक और औद्योगिक कामयाबी छोटा अखबार। राजधानी जयपुर में 6 और 7 अगस्त 2026 को ब्रिक्स देशों जिनमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका और नव-शामिल देश है, के उद्योग और व्यापार मंत्रियों का महासम्मेलन आयोजित हो रहा है। इस वैश्विक आयोजन के पहले दिन की शाम को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विदेशी मेहमानों के सम्मान में आयोजित एक विशेष सांस्कृतिक संध्या और रात्रिभोज में शिरकत की। जयपुर का ऐतिहासिक रामबाग पैलेस इस भव्य आयोजन का गवाह बना, जहाँ कूटनीतिक रणनीतियों के साथ-साथ राजस्थान की अनूठी सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ब्रिक्स जैसी वैश्विक महाशक्तियों के मंत्रियों की मेजबानी करना पूरे राजस्थान के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस आयोजन से न केवल भारत बल्कि विशेष रूप से राजस्थान में बड़े पैमाने पर वैश्विक निवेश और अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक सहयोग को नई गति मिलेगी। इस हाई-प्रोफाइल रात्रिभोज कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार के कई कद्दावर नेता और ब्रिक्स देशों के शीर्ष नीति-निर्माता शामिल हुए...