DIPR NEWS: प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार कार्यों पर विभागीय अधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं -आयुक्त सूजस

DIPR NEWS: प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार कार्यों पर विभागीय अधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं -आयुक्त सूजस

 

छोटा अखबार।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त राकेश शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी सुनिश्चित होगा, जब उनकी जानकारी समयबद्ध तरीके से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी जिला जनसम्पर्क अधिकारी प्रचार-प्रसार की नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का सतत व प्रभावी उपयोग करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जरूरी है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर सूचनाएं रुचिकर और प्रभावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत की जाएं।

आयुक्त ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला जनसम्पर्क अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार संबंधी गतिविधियों की समीक्षा के दौरान यह बात कही। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वीसी के बाद डीआईपीआर मुख्यालय में विभिन्न विभागों में प्रति नियुक्ति पर कार्यरत डीआईपीआर अधिकारियों की भी बैठक ली।

श्री शर्मा ने कहा कि डीआईपीआर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और विभागों के सोशल मीडिया हैंडल्स और पेजेज के बीच 'कोलोब्रेशन' करते हुए उनकी 'रीच' बढ़ाने के लिए समन्वय कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार में विभागीय व स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप नवाचार अपनाए जाएं, ताकि उनकी जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। उन्होंने निर्देश दिए कि जिलों और विभिन्न विभागों के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स के साथ-साथ व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से भी योजनाओं व विकास कार्यों की सूचनाओं का नियमित और व्यापक प्रसार किया जाए। साथ ही डिजिटल वॉल पेंटिंग्स, होर्डिंग्स और अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए ग्राम पंचायत स्तर तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिला अधिकारी जिला प्रशासन से समन्वय करते हुए प्रचार प्रसार से संबंधित गतिविधियों की अपने क्षेत्र में प्रभावी मॉनिटरिंग करें। 

श्री शर्मा ने कहा कि विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों की प्रेरक सफलता की कहानियों का अधिकाधिक संकलन और प्रकाशन किया जाए। इससे आमजन में योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और पात्र व्यक्तियों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस