Rajasthan News: राजस्थान के 14 जिलों में खुलेगी प्रगति की राह, दिल्ली की दूरी मात्र 4 घंटे —लोकसभा अध्यक्ष
Rajasthan News: राजस्थान के 14 जिलों में खुलेगी प्रगति की राह, दिल्ली की दूरी मात्र 4 घंटे —लोकसभा अध्यक्ष छोटा अखबार। मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों और गुणवत्ता की समीक्षा करने के लिए बुधवार को देश के तीन बड़े नेता एक साथ जमीन पर उतरे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संयुक्त रूप से एक्सप्रेसवे के विभिन्न खंडों का विस्तृत अवलोकन किया। लबान इंटरचेंज पर आयोजित एक भव्य अभिनंदन समारोह के बाद तीनों नेता एक मिनी बस में सवार होकर एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करते हुए कोटा की ओर रवाना हुए। 14 जिलों को मिलेगा सीधा लाभ— लबान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस परियोजना को क्षेत्र के लिए गेम-चेंजर बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से राजस्थान के 14 जिलों को सीधा लाभ मिलने जा रहा है। एक्सप्रेसवे के पूरी तरह चालू होने से इन सभी जिलों में उद्योग, पर्यटन, कृषि और व्यापार के क्षेत्रों को एक अभूतपूर्व और नई रफ्तार मिलेगी। परिवहन लागत में कमी और किसानों की आय में व...