Posts

Showing posts from October 2, 2026

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: प्रदेश में मिलावट पहचान के लिये 3 अक्टूबर से चलाया जायेगा, सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान’ अभियान

Image
Rajasthan News: प्रदेश में मिलावट पहचान के लिये 3 अक्टूबर से चलाया जायेगा, सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान’ अभियान  छोटा अखबार। प्रदेश में आमजन को सुरक्षित, पौष्टिक और स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूक करने के लिए ‘सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान’ अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 3 से 16 अक्टूबर तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का संदेश ‘सुरक्षित खाएं-स्वस्थ रहें-स्थानीय खाएं-मिलावट को हराएं’ रहेगा। 3 अक्टूबर से आयोजित होने वाले इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों, मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब टीमों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और संबंधित संस्थानों के सहयोग से आमजन तक सुरक्षित खान-पान का संदेश पहुंचाया जाएगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि अभियान के प्रारंभिक चरण में 3 और 5 अक्टूबर को ‘स्कूल ईट राइट डे’ के तहत स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां होंगी। विद्यार्थियों को स्वस्थ टिफिन, पौष्टिक नाश्ता, श्रीअन्न के उपयोग, हाथ धोने के सही तरीके और खाद्य पदार्थों के लेबल पढ़ने के बारे में जानकारी दी जाएगी। पोस्टर, स्लोगन और निबंध प्रतियोगि...

C S NEWS: प्रदेश में पेयजल संबंधी शिकायत निस्तारण के लिए 650 वाहन और 3,200 श्रमिक करेंगे कार्य

Image
C S NEWS: प्रदेश में पेयजल संबंधी शिकायत निस्तारण के लिए 650 वाहन और 3,200 श्रमिक करेंगे कार्य  छोटा अखबार। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रदेश में पेयजल आपूर्ति और उपलब्धता स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में प्रदेश में वर्षा की स्थिति, बांधों में उपलब्ध जल, भूजल की स्थिति और शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आगामी दिनों के लिए आवश्यक तैयारियों और कार्ययोजना पर चर्चा की गई।  मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि आगामी 10 दिनों में जल वितरण के लिए स्टेट एक्शन प्लान तैयार करें। उन्होंने इंदिरा गांधी नहर परियोजना से संबंधित जिलों में जल के समुचित वितरण के लिए बेहतर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध जल स्त्रोतों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित करते हुए संबंधित जिलों में जल वितरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। वहीं प्रत्येक जिले की स्थानीय परिस्थितियों और पेयजल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग जिला स्तरीय एक्शन प्लान तैयार कर उसकी प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। श्री श्रीनिवास ने जिला...

C M NEWS: युवा ऊर्जा और वरिष्ठजनों का अनुभव साथ चलें तो समाज और राष्ट्र की शक्ति अधिक सुदृढ़ होती है —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: युवा ऊर्जा और वरिष्ठजनों का अनुभव साथ चलें तो समाज और राष्ट्र की शक्ति अधिक सुदृढ़ होती है —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सभी पीढ़ियों की सहभागिता से ही सशक्त और संवेदनशील समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि युवाओं के पास नई ऊर्जा और विचार हैं तो वरिष्ठ पीढ़ी के पास अनुभव और जीवन की गहरी समझ है। उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा और वरिष्ठजनों का अनुभव साथ चलें तो समाज की प्रगति और राष्ट्र की शक्ति और अधिक सुदृढ़ होती है। वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव, जीवन-संघर्ष और मार्गदर्शन समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है।  मुख्यमंत्री गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वृद्धजन पिछले 75-80 वर्षों में विज्ञान, विकास, खानपान, पहनावे, सामाजिक जीवन और सांस्कृतिक मूल्यों सहित प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन के प्रत्यक्ष साक्षी रहे हैं। उनके अनुभवों का लाभ युवा पीढ़ी को मिले और नई पीढ़ी अतीत के संघर्षों और अनुभवों को समझे। उनके जीवन में संघर्ष की कहानी, सफलता के अनुभव, कठिन परिस...