Posts

Showing posts with the label राजनीति

Rajasthan News: भाजपा ने बागियों को दिया अल्टीमेटम और नियुक्तियों का लालच

Image
Rajasthan News: भाजपा ने बागियों को दिया अल्टीमेटम और नियुक्तियों का लालच  छोटा अखबार। राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। टिकट वितरण के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में उभरे असंतोष और बगावत को दबाने के लिए पार्टी ने अब बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने चुनाव मैदान में निर्दलीय या बागी के रूप में उतरे कार्यकर्ताओं और नेताओं को दोटूक शब्दों में अंतिम चेतावनी दी है। राठौड़ ने सख्त लहजे में कहा कि पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।  प्रदेश में चुनावी दौरों के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बागियों को संभलने का आखिरी मौका दिया है। उन्होंने सभी नाराज और बागी प्रत्याशियों को सोमवार शाम तक का समय देते हुए कहा कि वे तुरंत भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में अपनी चुनावी अपील जारी कर दें और उनके समर्थन में मैदान में उतरें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ...

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने भरतपुर में किया रोड शो, कहा बिजली, पानी और रोजगार के लिए हो रहा ऐतिहासिक काम

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री ने भरतपुर में किया रोड शो, कहा बिजली, पानी और रोजगार के लिए हो रहा ऐतिहासिक काम छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को भरतपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में आमजन उमड़े और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद गरीब कल्याण और विकास की योजनाओं, सीमाओं की सुरक्षा, आतंकवाद एवं नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की गई, जिससे विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ा। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान के लिए केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार के बाद अब निकाय और पंचायतों के जरिये ट्रिपल इंजन की सरकार आवश्यक है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार, लूट और झूठ की राजनीति को बढ़ावा दिया। कांग्रेस के शासन में वर्षों तक जनता की मूलभूत आवश्यकताओं और विकास की मांगों को केवल चुनावी मुद्दा बनाकर वोट मांगे गए और आचार संहिता के नाम पर विकास का...

Ajmer News: भाजपा सरकार जो कहती है, उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहती है —मुख्यमंत्री

Image
Ajmer News: भाजपा सरकार जो कहती है, उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहती है —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर में रोड शो कर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटाया। उन्होंने कहा कि अजमेर में उमड़ा जनसैलाब पिछले ढाई वर्षों में राजस्थान में हुए विकास कार्यों के प्रति जनता के विश्वास और उत्साह को दर्शाता है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश के विकास को गति दी है और अब निकायों में भाजपा को मजबूत जनादेश मिलने से विकास की यह रफ्तार और तेज होगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहती है। राजस्थान बिजली के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति की जा रही है। वहीं, राजस्थान अब दूसरे राज्यों को बिजली देने की स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि बिजली के साथ ही रोडवेज और डेयरी को भी हमारे सरकार ने घाटे से निकालकर मजबूत किया है। इसके अलावा पेपर लीक माफिया पर नकेल कसते हुए सरकार ने करीब 1 लाख 88 हजार युवाओं को सरकारी नियुक्तियां दी हैं...

Bikaner News: राजस्थान ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार —मुख्यमंत्री

Image
Bikaner News: राजस्थान ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बीकानेर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो किया। गोकुल चौक से शुरू हुए रोड शो में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में आमजन उमड़े और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर स्थानीय लोग काफी उत्साहित नजर आए। जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। भाजपा निकायों के समग्र और सुनियोजित विकास के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरी है और प्रदेशभर में पार्टी को जनता का अपार समर्थन व विश्वास मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ट्रिपल इंजन सरकार नगर निकायों के संकल्प पत्र के प्रत्येक वादे को पूरा करेगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार, पेपर लीक और गैंगस्टर का बोलबाला था वहीं भाजपा सरकार ने पेपर लीक माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए करीब 600 आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुं...

Jodhpur News: कांग्रेस के लोग देख लें, अब काकाजी ही करवा रहे हैं वन स्टेट-वन इलेक्शन -मुख्यमंत्री

Image
Jodhpur News: कांग्रेस के लोग देख लें, अब काकाजी ही करवा रहे हैं वन स्टेट-वन इलेक्शन -मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जालोरी गेट चौराहे से घंटाघर तक रोड शो किया, जिसमें जनसैलाब उमड़ा। उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राजस्थान में डबल इंजन की सरकार विकास के ऐतिहासिक काम कर रही है। ढाई साल के कार्यकाल में संकल्प पत्र के 78 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए गए हैं। अब नगर निकाय चुनावों के लिए भी संकल्प पत्र जारी किया गया है, जिसे हमारी सरकार पूरा करेगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि ढाई साल में हमारी सरकार ने वर्षों से लंबित कार्यों को धरातल पर लाने का काम किया है। ईआरसीपी और यमुना जल समझौते को साकार किया, आईजीएनपी और गंगनहर के लिए पर्याप्त बजट दिया। उन्होंने कहा कि ढाई साल में सभी विधायकों को विकास के लिए पर्याप्त बजट दिया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में राजस्थान में लूट और झूट की दुकान चलती थी। गहलोत सरकार में युवाओं के हितों के स...

Urban Local Body Elections 2026: टिकटों की नग्नता और लोकतंत्र का मुजरा: जब मलाई के लिए घर ही बन गया रणक्षेत्र

Image
Urban Local Body Elections 2026:  टिकटों की नग्नता और लोकतंत्र का मुजरा: जब मलाई के लिए घर ही बन गया रणक्षेत्र छोटा अखबार। नगर निकाय चुनाव 2026 की यह चुनावी नौटंकी आज अपने अंतिम पड़ाव यानी नामांकन की आखिरी तारीख तक पहुँच चुकी है। भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही महा-दुकानों के शटर के पीछे इस समय वह 'अग्निपरीक्षा' चल रही है, जहाँ निष्ठा की सरेआम नीलामी हो रही है। टिकट वितरण ने दोनों पार्टियों के आलाकमान की पैंट ढीली कर दी है। वे समझ नहीं पा रहे कि किस वफादार को लात मारें और किस बागी के तलवे चाटें। भीतरघात और बगावत का बारूद इस कदर बिछा है कि आज शाम होते-होते दोनों ही दलों के दफ्तरों से वफादारी की अर्थियाँ उठना तय है। AI Photo इस चुनाव का सबसे कड़वा और मजेदार सच यह है कि आज गली का 'जणा-जणा' अचानक खुद को वॉर्ड का होने वाला 'सुल्तान' समझने लगा है। समाज सेवा का भूत सबके सिर पर इस तरह सवार है कि हर कोई 'सत्ता की मलाई' चाटने को इस कदर आतुर है मानो वॉर्ड पार्षद का पद नहीं, बल्कि कुबेर के खजाने का सीधा लाइसेंस मिल रहा हो। जनता की भलाई जाए तेल लेने, कार्यकर्ताओं को तो ब...

Rajasthan News: भीलवाड़ा भाजपा में टिकट वितरण पर घमासान, 70 कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Image
Rajasthan News: भीलवाड़ा भाजपा में टिकट वितरण पर घमासान, 70 कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा    छोटा अखबार। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का आगाज होते ही भारतीय जनता पार्टी के भीतर टिकट वितरण को लेकर घमासान चरम पर पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा जिले में पार्टी की प्रत्याशी सूची जारी होने से पहले ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आई है। इसके तहत टिकट वितरण में  मनमानी और भाई-भतीजावाद लेकर करीब 70 भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक साथ सामूहिक इस्तीफा दिया है। वहीं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजे गए इस्तीफे में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुये कहा कि वर्षों से दरी बिछाने वाले और संकट के समय संगठन को मजबूत करने वाले निष्ठावान चेहरों को दरकिनार किया जा रहा है। उनकी जगह ऐसे दावेदारों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी की जा रही है जिनका संगठन और विचारधारा या बूथ स्तर पर कोई योगदान नहीं रहा है। AI Photo सामूहिक इस्तीफे से भाजपा के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता, जो पिछले 20 वर्षों से निरंतर पार्टी के लिए सक्रिय रहे हैं। उन्होंने संगठन के फैसले पर तीखे सवाल उठाते हुए कहा ...

Rajasthan News: भाजपा तुरंत प्रभाव से शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें नहीं तो सूपड़ा साफ तय है —डोटासरा

Image
Rajasthan News: भाजपा तुरंत प्रभाव से शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें नहीं तो सूपड़ा साफ तय है —डोटासरा छोटा अखबार। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ तीखा हमला बोला है। डोटासरा ने हाल ही में एक स्कूल दौरे के दौरान हुई हिंसक घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये कहा कि किसी पर भी पत्थर मारना और समाज में हिंसा भड़काना पूरी तरह से गलत और अस्वीकार्य है। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाते हुए कहा कि सार्वजनिक संपत्ति पर देश के हर नागरिक का अधिकार है। श्री डोटासरा ने कहा कि सरकारी स्कूल जनता की संपत्ति हैं। कोई भी आम नागरिक या जनप्रतिनिधि स्कूल की स्थिति देखने, वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने और शिक्षा के स्तर को समझने के लिए वहां जा सकता है। इसमें किसी भी तरह की बंदिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक और विपक्ष के रूप में कांग्रेस हमेशा शिक्षा की बेहतरी के लिए काम करती रही है। उन्होने पूर्ववर्ती सरकार और अपनी नीति का जिक्र करते हुए कहा, "एक आम नागरिक के रूप में हम हमेशा स्...

Ajmer News: खबर अजमेर से— और दद्दू ने आख़िर मार ली पाँवों पर कुल्हाड़ी

Image
Ajmer News: खबर अजमेर से— और दद्दू ने आख़िर मार ली पाँवों पर कुल्हाड़ी ✍️सुरेन्द्र चतुर्वेदी छोटा अखबार। अजमेर नगर निगम के दद्दू ने आख़िरकार अपनी पार्टी से इस्तीफ़ा देकर सभी दायित्वों से मुक्ति का रास्ता चुन लिया है। इस्तीफ़ा भले ही उन्होंने स्वेच्छा से दिया हो, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने अपने कभी सियासी संरक्षक रहे भाऊ पर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी है। सबसे गंभीर आरोप यह है कि भाऊ ने अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर उनके ख़िलाफ़ सरकार से आदेश जारी करवाए और अभियोजन की स्वीकृति दिलवाई। दूसरी ओर, उपलब्ध घटनाक्रम यह बताता है कि जिस पुराने मामले में अब अभियोजन स्वीकृति मिली है, उसमें एक आईएएस अधिकारी ने स्वयं गवाही देकर मामले को सही बताते हुए अभियोजन स्वीकृति की मांग की थी। यानी अब यह तय होना बाक़ी है कि आरोपों में कितना दम है और जांच में सच क्या निकलकर सामने आता है। AI Photo लेकिन राजनीति में समय भी बड़ा बेरहम होता है। जिस दद्दू के बारे में वर्षों से यह धारणा बनाई जाती रही कि उनका कोई बाल बांका नहीं कर सकता, उनके ऊपर अब क़ानूनी तलवार साफ़ दिखाई देने लगी है। मामला कोई कल का नहीं, कई सालों पुराना है...

Rajasthan News: सरकारी शिक्षा तंत्र को बंद दरवाजों के पीछे बर्बाद नहीं होने देंगे —कांग्रेस

Image
Rajas than News:  सरकारी शिक्षा तंत्र को बंद दरवाजों के पीछे बर्बाद नहीं होने देंगे —कांग्रेस  छोटा अखबार। राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में संस्था प्रधान की बिना अनुमति के प्रवेश पर रोक का आदेश बड़े राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है। विभाग ने स्कूल परिसरों में बाहरी व्यक्तियों के अनाधिकृत प्रवेश और सोशल मीडिया के लिए फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। सरकार जहां इसे स्कूलों में अनुशासन और पढ़ाई का स्तर सुधारने का कदम बता रही है, तो वहीं कांग्रेस ने इसे व्यवस्थाओं की कमियों को छुपाने की कोशिश करार दिया है। AI Photo दुसरी ओर इस आदेश के सामने आते ही राजस्थान की सियासत में उबाल आगया है। कांग्रेस ने इस फैसले को लेकर सरकार पर हमला किया है और इसे पारदर्शिता के खिलाफ बताया है। नेताओं का आरोप है कि इस प्रतिबंध के बाद स्कूलों में जनता और मीडिया की निगरानी खत्म हो जाएगी। जिससे बदहाली की तस्वीरें बाहर नहीं आ पाएंगी। आदेश को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का कहना है कि "भाजपा सरकार ने सरकारी स्कूलों की टूटी छतों, टपकती कक्षाओं, बुनियादी सुविधाओं के अभाव और शिक्ष...

Rajasthan News: गृहमंत्री को अपने दौरे की शुरुआत बाबा भर्तृहरि के दर्शन के साथ करनी चाहिए थी —नेता प्रतिपक्ष

Image
Rajasthan News: गृहमंत्री को अपने दौरे की शुरुआत बाबा भर्तृहरि के दर्शन के साथ करनी चाहिए थी —नेता प्रतिपक्ष  छोटा अखबार। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य के गृहमंत्री के अलवर दौरे को लेकर कहा कि गृहमंत्री को अधिकारियों की वीआईपी गाड़ियों से उतरकर अलवर की सड़कों पर पैदल चलना चाहिए था, तभी उन्हें यहां की असली जमीनी हकीकत का पता लगता। जूली ने कहा कि गृहमंत्री को अपने दौरे की शुरुआत बाबा भर्तृहरि के दर्शन के साथ करनी चाहिए थी और उसके बाद जनता के बीच जाना चाहिए था। नेता प्रतिपक्ष ने अलवर जिले की बदहाल कानून व्यवस्था और खस्ताहाल बुनियादी ढांचे को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों और स्थानीय सड़कों की जर्जर स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि "अलवर के राष्ट्रीय राजमार्गों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि सड़कों पर गड्ढे गिनते-गिनते कोई भी थक जाएगा। यह अलवर की असली और कड़वी हकीकत है, जिसे सरकार लगातार नजरअंदाज करती आ रही है।  टीकाराम जूली ने प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तैयार की जाने वाली रिपोर्टों पर सवाल उठाए। उन्होंने...

Rajasthan News: 'आगामी चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है' —अमित शाह

Image
Rajasthan News: 'आगामी चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है' —अमित शाह छोटा अखबार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के अलवर स्थित विजय नगर ग्राउंड में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि आगामी पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है। उन्होंने अपने चिरपरिचित और जोशीले अंदाज में कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। श्री शाह ने कहा कि विकास छोड़ आपसी झगड़े में उलझी है कांग्रेस। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विपक्ष के नेता विकास की राजनीति पूरी तरह भूल चुके हैं। वे जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय आपसी विवाद, खींचतान और कुर्सी की लड़ाई में व्यस्त हैं। उनहोने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास न तो प्रदेश के विकास का कोई विजन है और न ही जनता के कल्याण की कोई नीति। विपक्ष के नेता सिर्फ निजी और राजनीतिक स्वार्थ के झगड़ों में उलझे हुए हैं। शाह ने राजस्थान की वर्तमान भाजपा सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार दिन-रात ज...

Political News: संविधान की शपथ लेने वाले मंत्री को ही धरने पर बैठना पड़ा तो आमजन की क्या बिसात

Image
Political News: संविधान की शपथ लेने वाले मंत्री को ही धरने पर बैठना पड़ा तो आमजन की क्या बिसात   छोटा अखबार। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलवर दौरे से पहले राजस्थान में शासन के बजाय चल रहे सर्कस की पोल खुलना मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। जूली ने मंत्री संजय शर्मा द्वारा अलवर जिला कलेक्टर के खिलाफ दिए गए धरने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि भाजपा सरकार की असलियत अलवर में खुलकर सामने आ गई है। सफाई कर्मियों को नियुक्ति पत्र तक नहीं मिल रहे हैं और खुद मंत्री संजय शर्मा को अपनी ही सरकार के नगर निगम के खिलाफ धरने पर बैठना पड़ा। यह भाजपा शासन में प्रशासनिक तंत्र के पूरी तरह चरमरा जाने का सबूत है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री का खुद सड़क पर बैठकर आंदोलन करना यह दिखाता है कि भाजपा राज में मंत्री सिर्फ नाम के हैं, असली फैसले नौकरशाही की मर्जी से होते हैं। जिस सरकार का अपना मंत्री ही न्याय के लिए भटकता फिरे, तो गरीब सफाई कर्मचारियों और आम जनता को क्या इंसाफ देगी? श्री जूली ने कहा कि राजस्थान में हालात...

Rajasthan News: रीट 2021 पेपर लीक: किरोड़ी लाल के पत्र से राजस्थान की राजनीति में फिर उबाल

Image
Rajasthan News:  रीट 2021 पेपर लीक: किरोड़ी लाल के पत्र से राजस्थान की राजनीति में फिर उबाल छोटा अखबार। राजस्थान में वर्ष 2021 की रीट (REET) परीक्षा पेपर लीक का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक अत्यंत संवेदनशील पत्र भेजा है। इस पत्र के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है और कई बड़े दिग्गजों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। AI Photo दिग्गजों पर गंभीर आरोप- मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपने पत्र में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए तमाम पेपर लीक मामलों की केंद्रीय एजेंसियों से व्यापक जांच कराने की मांग की है। मीणा ने सीधे तौर पर पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग का नाम लिया है। इसके साथ ही तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय के शीर्ष अधिकारियों, राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व पदाधिकारियों और राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़े बड़े नामों पर पेपर लीक माफिया को संरक्षण देने के गंभीर आरोप मढ़े हैं। किस-किस पर गिरेगी गाज? जांच की आंच तेज होने...

Rajasthan News: राजस्थान में स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों के क्रम में बदलाव की सुगबुगाहट

Image
Rajasthan News: राजस्थान में स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों के क्रम में बदलाव की सुगबुगाहट छोटा अखबार। राजस्थान की सियासत में आगामी स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक व राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है। पारंपरिक चुनावी क्रम को बदलते हुए इस बार राज्य सरकार पहले नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिकाओं (शहरी निकायों) के चुनाव कराने की तैयारी में है, जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। AI Photo अदालत में नया रुख और समय सीमा— यद्यपि राजस्थान उच्च न्यायालय ने आगामी 31 जुलाई तक चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग और पंचायतीराज विभाग ने ओबीसी आरक्षण रिपोर्ट में हो रही देरी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए इसे तय समय में कराने में असमर्थता जताई है। अब सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग अदालत के समक्ष नया प्रस्ताव रख सकते हैं, जिसमें सितंबर से नवंबर के बीच चरणबद्ध तरीके से चुनाव कराने की अनुमति मांगी जा सकती है। रणनीतिक मनोवैज्ञानिक लाभ की योजना— इस क्रम परिवर्तन के पीछे सत्ताधारी दल की गहरी राजनीतिक रणनीति...

Political News: सिंधिया राजघराने का 4 दशक पुराना संपत्ति विवाद सुलझा, कोर्ट में बनी आपसी सहमति

Image
Political News: सिंधिया राजघराने का 4 दशक पुराना संपत्ति विवाद सुलझा, कोर्ट में बनी आपसी सहमति छोटा अखबार। देश के सबसे प्रतिष्ठित और रसूखदार राजनीतिक परिवारों में से एक, सिंधिया राजपरिवार का लगभग 40 साल पुराना और ₹40,000 करोड़ से अधिक का संपत्ति विवाद आखिरकार आपसी सहमति से सुलझ गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी तीनों बुआओं—राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री यशोधरा राजे और उषा राजे—के बीच पैतृक संपत्ति के ऐतिहासिक बंटवारे को लेकर अंतिम सहमति बन गई है। इस समझौते की औपचारिक कानूनी प्रक्रिया ग्वालियर के जिला न्यायालय में पूरी की जा रही है। AI Photo ऐतिहासिक और शाही संपत्तियों का होगा बंटवारा— इस समझौते के तहत देश के विभिन्न हिस्सों में फैली अरबों रुपये की शाही संपत्तियों का मालिकाना हक तय किया गया है। विवाद के मुख्य केंद्र में शामिल प्रमुख संपत्तियां निम्नलिखित हैं: ग्वालियर का जय विलास पैलेस, शिवपुरी का माधव विलास पैलेस, दिल्ली का ग्वालियर हाउस और उज्जैन का कालिया देव पैलेस शामिल हैं। इसके अलावा मुंबई के आलीशान फ्ल...

Political News: राजस्थान कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी, युवा चेहरों को मिल सकती है कमान

Image
Political News: राजस्थान कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी, युवा चेहरों को मिल सकती है कमान छोटा अखबार। राजस्थान कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा फेरबदल तय माना जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के गलियारों से मिल रहे संकेतों के अनुसार, प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की टीम में शीघ्र ही व्यापक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। निष्क्रिय और दोहरी जिम्मेदारी वाले नेताओं की होगी छुट्टी— सूत्रों के मुताबिक, इस बदलाव के तहत पार्टी के 'एक व्यक्ति, एक पद' के सिद्धांत को सख्ती से लागू किया जा सकता है। ऐसे करीब एक दर्जन नेता, जो प्रदेश पदाधिकारी होने के साथ-साथ जिला अध्यक्ष या संगठन के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त हो चुके हैं, उन्हें मौजूदा जिम्मेदारी से मुक्त किया जाएगा। इसके अलावा, पिछले काफी समय से निष्क्रिय चल रहे तीन-चार पदाधिकारियों की भी संगठन से छुट्टी की जाएगी। चर्चा है कि इस फेरबदल की गाज दो मौजूदा प्रदेश उपाध्यक्षों और आधा दर्जन से अधिक प्रदेश सचिवों पर गिर सकती है। युवा नेताओं को मिलेगा मौका— पार्टी आलाकमान अब संगठन को अधिक ऊर्जावान और सक्रिय बनाने के लिए युवा ने...

Political News: राजस्थान भाजपा संगठन में केंद्रीय मंत्री को जल्द ही मिल सकती है बड़ी और अहम जिम्मेदारी

Image
Political News: राजस्थान भाजपा संगठन में केंद्रीय मंत्री को जल्द ही मिल सकती है बड़ी और अहम जिम्मेदारी  छोटा अखबार। राजधानी दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों राजस्थान भाजपा संगठन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, मोदी सरकार के एक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री को जल्द ही राजस्थान भाजपा संगठन में कोई बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस चर्चा को हवा बीते गुरुवार, 2 जुलाई को दिल्ली में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक से मिली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में मुख्य रूप से कई राज्यों के सांगठनिक फेरबदल पर गहन मंथन हुआ, जिसमें राजस्थान का मुद्दा शीर्ष प्राथमिकता पर था। पुराना इतिहास और बदलते समीकरण— राजस्थान भाजपा के इतिहास में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। बरसों पहले भी मोदी कैबिनेट के एक कद्दावर केंद्रीय मंत्री को राजस्थान भाजपा की कमान सौंपने की पुरजोर चर्चा चली थी। हालांकि, उस समय अंदरूनी राजनीतिक समीकरणों और अ...

Rammandir News: मरुधरा के लोगों का राम मंदिर से बेहद गहरा, पवित्र और भावनात्मक जुड़ाव है —अशोक गहलोत

Image
Rammandir News: मरुधरा के लोगों का राम मंदिर से बेहद गहरा, पवित्र और भावनात्मक जुड़ाव है —अशोक गहलोत छोटा अखबार। अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों के चढ़ावे और दान में हुई कथित करोड़ों रुपये की चोरी के मामले ने देश के राजनीतिक गलियारे में भारी उबाल ला दिया है। इस बेहद संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल मुद्दे पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की। AI Photo प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने इस राष्ट्रीय विवाद को राजस्थान राज्य के गौरवशाली इतिहास से जोड़ते हुए एक बड़ा बयान दिया। गहलोत ने राम मंदिर निर्माण में राजस्थान के भरतपुर जिले के बंसी पहाड़पुर के पत्थरों के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मरुधरा के लोगों का इस भव्य मंदिर से एक बेहद गहरा, पवित्र और भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने याद दिलाया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने तमाम कानूनी व पर्यावरणीय अड़चनों को दूर कर मंदिर निर्माण के लिए पूरी तरह लीगल तरीके से बंसी पहाड़पुर के गुलाबी ...

PM NEWS: पीएम मोदी के पौधरोपण पर घमासान: 'पीपल' और 'खेजड़ी' पर गरमाई मरुधरा की राजनीति

Image
PM NEWS: पीएम मोदी के पौधरोपण पर घमासान: 'पीपल' और 'खेजड़ी' पर गरमाई मरुधरा की राजनीति छोटा अखबार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को राजस्थान दौरे के दौरान एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। पचपदरा में ₹1.06 लाख करोड़ की भव्य विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह के दौरान किए गए एक पौधरोपण ने मरुधरा की संवेदनशील पर्यावरण संस्कृति और स्थानीय भावनाओं को आंदोलित कर दिया है। विपक्ष और स्थानीय पर्यावरणविदों का दावा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने वास्तव में कार्यक्रम स्थल पर 'पीपल' का पौधा लगाया था, लेकिन उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स और मुख्य भाषण में इसे राजस्थान का राज्य वृक्ष यानी 'खेजड़ी' घोषित कर दिया गया। इस विरोधाभास और पौधे की गलत पहचान को लेकर अब राजस्थान की राजनीति का पारा पूरी तरह गरमा गया है। विपक्ष का हमला और पर्यावरणविदों की चिंता— कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने इस मानवीय चूक को आड़े हाथों लेते हुए इसे स्थानीय संस्कृति का अपमान बताया है। स्थानीय पर्यावरणविदों का कहना है कि मरुस्थल के पारिस्थितिक तंत्र में खेजड़ी का एक विशे...