Posts

Showing posts from March 1, 2026

P M NEWS: पीएम मोदी ने फूंका विकास का शंखनाद; सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देशव्यापी जंग और 16,686 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Image
P M NEWS: पीएम मोदी ने फूंका विकास का शंखनाद; सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देशव्यापी जंग और 16,686 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात छोटा अखबार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर से देश की 'नारी शक्ति' और 'युवा शक्ति' को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने कायड विश्राम स्थली में आयोजित एक भव्य समारोह में सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारम्भ किया। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान के लिए 16 हजार 686 करोड़ रुपये की लागत वाली 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया और 21 हजार 863 युवाओं को सरकारी विभागों के नियुक्ति पत्र सौंपे। सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम— प्रधानमंत्री ने देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का आगाज करते हुए पांच स्कूली छात्राओं को स्वयं टीका लगवाकर इस मुहिम की शुरुआत की। इस अभियान के तहत देशभर में 14 वर्ष की आयु की बालिकाओं को 'गार्डासिल-4' वैक्सीन की सिंगल डोज निःशुल्क लगाई जाएगी। स्वास्थ्य सुरक्षा: पीएम मोदी ने कहा कि जब घर की महिला ...

Rajasthan News:भरतपुर में ममता शर्मसार, कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची; पुलिस को कुंवारी मां पर शक

Image
 Rajasthan News:भरतपुर में ममता शर्मसार, कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची; पुलिस को कुंवारी मां पर शक छोटा अखबार। राजस्थान के भरतपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक बार फिर ममता शर्मसार हुई है। चिकसाना थाना क्षेत्र की न्यू पुष्प वाटिका कॉलोनी में शनिवार शाम एक नवजात शिशु कचरे के ढेर में लावारिस हालत में मिला। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और मानवता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कचरा डालने गई महिला ने सुनी चीख— जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार शाम करीब 7:30 बजे की है। न्यू पुष्प वाटिका कॉलोनी में रहने वाली एक महिला अपने घर के पास स्थित एक खाली भूखंड पर कचरा डालने गई थी। इसी दौरान उसे कचरे के ढेर से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। अंधेरा होने के कारण पहले तो महिला घबरा गई, लेकिन जब उसने पास जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। वहां बिना कपड़ों के एक नवजात बच्ची पड़ी तड़प रही थी। नाल तक नहीं काटी गई थी— दिल दहला देने वाली बात यह थी कि बच्ची का जन्म कुछ ही देर पहले हुआ प्रतीत हो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची का फूल भी शरीर से अलग नहीं हुआ था औ...