Jaipur News: जयपुर में महिला टीचर पर कोचिंग स्टूडेंट को ब्लैकमेल करने का आरोप, विदेश में नौकरी का झांसा देकर बढ़ा रही थी नजदीकियां छोटा अखबार। राजधानी जयपुर से ब्लैकमेलिंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कोचिंग संस्थान की महिला टीचर पर अपने ही छात्र को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने और 5 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। आरोप है कि महिला शिक्षिका ने छात्र को विदेश में आकर्षक नौकरी दिलाने का झांसा दिया और धीरे-धीरे उसके करीब आ गई। जब छात्र ने उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो महिला ने उसे झूठे मुकदमों में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी देना शुरू कर दिया। इस प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित छात्र की मां ने सोमवार शाम जयपुर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। AI Photo प्राप्त जानकार और पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, जयपुर की रहने वाली एक 44 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका बेटा शहर के ही एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के लिए जाता था। इसी संस्थान में पढ़ाने वाली एक महिला टीचर से उसकी मुलाकात हुई। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी, लेकिन जल्द ही शिक्षिका ने छात...