Jaipur News: जयपुर में महिला टीचर पर कोचिंग स्टूडेंट को ब्लैकमेल करने का आरोप, विदेश में नौकरी का झांसा देकर बढ़ा रही थी नजदीकियां

Jaipur News: जयपुर में महिला टीचर पर कोचिंग स्टूडेंट को ब्लैकमेल करने का आरोप, विदेश में नौकरी का झांसा देकर बढ़ा रही थी नजदीकियां


छोटा अखबार।

राजधानी जयपुर से ब्लैकमेलिंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कोचिंग संस्थान की महिला टीचर पर अपने ही छात्र को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने और 5 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। आरोप है कि महिला शिक्षिका ने छात्र को विदेश में आकर्षक नौकरी दिलाने का झांसा दिया और धीरे-धीरे उसके करीब आ गई। जब छात्र ने उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो महिला ने उसे झूठे मुकदमों में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी देना शुरू कर दिया। इस प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित छात्र की मां ने सोमवार शाम जयपुर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

AI Photo

प्राप्त जानकार और पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, जयपुर की रहने वाली एक 44 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका बेटा शहर के ही एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के लिए जाता था। इसी संस्थान में पढ़ाने वाली एक महिला टीचर से उसकी मुलाकात हुई। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी, लेकिन जल्द ही शिक्षिका ने छात्र को अपने विश्वास में ले लिया। शिक्षिका ने छात्र को झांसा दिया कि वह अपनी ऊंची पहुंच का इस्तेमाल कर उसे विदेश में एक बेहतरीन नौकरी दिलवा देगी। करियर के सुनहरे अवसर के लालच में आकर छात्र लगातार उसके संपर्क में रहने लगा।

शिकायत के अनुसार संपर्क बढ़ने के बाद महिला टीचर छात्र को अपने साथ शहर के महंगे होटलों और रेस्टोरेंट में ले जाने लगी और सारे खर्चे खुद उठाती थी वहीं उसे फिल्में दिखाने भी ले जाती थी। इन मुलाकातों के जरिए जब नजदीकियां काफी बढ़ गईं, तो महिला टीचर ने छात्र पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। छात्र ने जब उम्र के फासले और अन्य कारणों से शादी करने से साफ इनकार कर दिया, तो शिक्षिका का रवैया पूरी तरह बदल गया। 

पीड़ित की मां द्वारा दी गई शिकायत में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उन्होने दावा किया गया है कि आरोपी महिला टीचर का बैकग्राउंड भी संदिग्ध है और उसके खिलाफ गुरुग्राम के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आखिरकार छात्र के परिवार ने कानून की शरण ली। जयपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर जबरन वसूली और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और शिक्षिका के आपराधिक इतिहास की पुष्टि के साथ मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। 

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस