Posts

Showing posts from April 7, 2026

Rajasthan News: कत्लघर बनते जा रहे है प्राइवेट अस्पताल, सरकार से मिली है लूट की खुली छूट

Image
Rajasthan News: कत्लघर बनते जा रहे है प्राइवेट अस्पताल, सरकार से मिली है लूट की खुली छूट छोटा अखबार। आज चिकित्सा जगत उस मुकाम पर खड़ा है जहाँ 'डॉक्टर' और 'कसाई' के बीच की रेखा धुंधली पड़ चुकी है। जिसे कभी मानवता का मंदिर कहा जाता था, वह आज कॉर्पोरेट गिद्धों का 'प्रॉफिट सेंटर' बन चुका है। अस्पताल की दहलीज पार करते ही मरीज एक इंसान नहीं, बल्कि 'बीमा पॉलिसी' या 'बैंक बैलेंस' के रूप में देखा जाता है। यह आज की नग्न सच्चाई है कि बीमारी शरीर को मारती है, लेकिन अस्पताल का बिल पूरे परिवार की रूह को छलनी कर देता है।  AI Photo मरीज को 'बेबसी' की जकड़ में लेकर उसे धीरे-धीरे 'हलाल' करने का यह तंत्र इतना संगठित है कि यहाँ खून नहीं बहता, पर हर गैर-जरूरी टेस्ट और हर ओवरप्राइस्ड दवा के साथ उसकी उम्मीदों का कत्ल किया जाता है। ऑपरेशन टेबल पर लेटा हुआ व्यक्ति केवल एक रोगी नहीं, बल्कि उस परिवार की पूरी आर्थिक बिसात होती है, जिसे सफेद कोट पहने 'व्यापारी' अपनी धारदार नजरों से तौलते हैं कि इससे आखिरी बूंद तक कितना निचोड़ा जा सकता है। ​जैसे ही कोई लाच...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Elections 2026: देश में अप्रैल महीने चार राजनैतिक कवायद को लेकर चर्चा, अटकलें -कयासों का बाजार गर्म

Image
Elections 2026: देश में अप्रैल महीने चार राजनैतिक कवायद को लेकर चर्चा, अटकलें -कयासों का बाजार गर्म  छोटा अखबार। बिहार में नीतीश कुमार की जगह भाजपा का अगला मुख्यमंत्री कब-कौन ! बंगाल में ममता बनर्जी का राजनैतिक किला भाजपा  ढ़हा देंगे - की नहीं- भवानीपुर में भाजपा उम्मीदवार सुबोधु अधिकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हरा पायेंगे कि नही!! देश अकेले बचे वामपंथी सत्तारूढ़ प्रदेश केरल मे कांग्रेस आयेगी की नहीं! बंगाल में अमित शाह और केरल में कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल की प्रतिष्ठा दांव पर!!  AI Photo नितीश कुमार के 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद की शपथ ग्रहण करेंगे, 11 अप्रैल को नितिश कुमार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे, 12 अप्रैल को नितिश कुमार दिल्ली से पटना लौट कर मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देंगे।16 से20 अप्रैल तक पटना में बिहार एनडीए गठबंधन दलों के विधायको की बैठक में मुख्यमंत्री पद पर नेता का चयन , फिर भाजपा मुख्यमंत्री का शपथग्रहण समारोह आयोजित होने की राजनैतिक गलियारों में सुगबुगाहट हैं। चर्चा में भाजपा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेद...

Elections 2026: बंगाल चुनाव और मारवाड़ी मतदाता

Image
 Elections 2026: बंगाल चुनाव  और मारवाड़ी मतदाता छोटा अखबार। बंगाल राज्य में राजस्थान मारवाड़ी, शैखावडी व्यापार, व्यवसाय जगत में है। बंगाल में राजस्थान मारवाड़ी शैखावडी मतदाता वाले विधानसभा क्षेत्र में कलकत्ता शहर में भवानीपुर, जोडासाक, बड़ा बाजार, चौरंगी बैल गाछिया। हुबली में श्रीरामपुर, रिसाडा, उत्तर 24 परगना में बैरमपुर, दमदम, साल्टलेक, आसनसोल उद्योगिक इलाके, चंदननगर, अलीपुर समृद्धशाली, बालीगंज में राजस्थान मारवाड़ी, शैखावडी मतदाता कहीं अच्छी तो कहीं बहुत ज्यादा संख्या है। भाजपा नेतृत्व ने बंगाल विधानसभा चुनाव में राजस्थान भाजपा नेता, पदाधिकारियों को चुनाव मैदान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। AI Photo पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व निर्देश पर गुजरे कई महीनों से बंगाल में डरा डाले हैं। आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि राजस्थान किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पद पर कैलाश चौधरी की नियुक्ति पर मैंने कैलाश चौधरी से मोबाइल बातचीत करने के समय वह बंगाल में थे। विधायक जितेंद्र गोठवाल, अतुल भंसाली, पूर्व सांसद मनोज राजोरिया,  राजस्थान भाजपा पदाधिकारी बिह...

Rajasthan News: प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं की बेरुखी, निवाई भाजपा में गुटबाजी की चर्चा तेज

Image
Rajasthan News: प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं की बेरुखी, निवाई भाजपा में गुटबाजी की चर्चा तेज छोटा अखबार। राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के निवाई आगमन पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की कम उपस्थिति ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है। भाजपा विधायक रामसहाय वर्मा और नगर पालिका निवाई की मौजूदगी के बावजूद, स्वागत के दौरान मात्र 27 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन के भीतर चल रही खींचतान को सार्वजनिक कर दिया है। AI Photo स्वागत की तैयारियों पर उठे सवाल— सूत्रों के अनुसार, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के जिले के दौरों के तहत निवाई में एक भव्य स्वागत की योजना बनाई गई थी। स्थानीय विधायक रामसहाय वर्मा और भाजपा शासित नगर पालिका बोर्ड ने इस कार्यक्रम की कमान संभाली थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि सत्ताधारी दल के प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में भारी जनसैलाब और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ेगा। हालांकि, जब स्वागत का समय आया, तो मौके पर संख्या बल बेहद कम रहा। मात्र 27 कार्यकर्ताओं के साथ हुए इस 'औपचारिक' स्वागत ने आलाकमान को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। गुटबाजी और असंतोष क...

Politics News: वसुंधरा राजे के तीखे तेवर 'दलबदलुओं' के लिए 'नो एंट्री' का संकेत

Image
Politics News: वसुंधरा राजे के तीखे तेवर 'दलबदलुओं' के लिए 'नो एंट्री' का संकेत छोटा अखबार। राजस्थान की सियासत में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कड़े तेवरों ने हलचल मचा दी है। पिछले कुछ समय से संगठन की मुख्यधारा से दूरी बनाए रखने वाली राजे ने अब 'दलबदलू' नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोलकर अपनी सक्रियता और रसूख का अहसास करा दिया है। उनके हालिया बयान ने उन नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी हैं जो चुनावों के वक्त अपनी सुविधा के अनुसार पाला बदलने की फिराक में रहते हैं। विचारधारा सर्वोपरि, सुविधा की राजनीति नहीं— वसुंधरा राजे ने स्पष्ट शब्दों में संकेत दिया है कि जो नेता केवल सत्ता की मलाई चाटने के लिए विचारधारा को ताक पर रखकर भाजपा का दामन थामना चाहते हैं, उनके लिए अब राह आसान नहीं होगी। राजे का यह "नो एंट्री" वाला रुख उन नेताओं के लिए सीधी चेतावनी माना जा रहा है जो कांग्रेस या अन्य क्षेत्रीय दलों को छोड़कर भाजपा में सुरक्षित भविष्य तलाश रहे हैं। उन्होंने साफ किया है कि पार्टी की मूल विचारधारा से जुड़ा कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत है, न कि अवसरवादी चेहर...

Jaipur News: परीक्षा फर्जीवाड़े पर SOG का बड़ा प्रहार, SI और BSTC भर्ती के 27 आरोपी गिरफ्तार

Image
Jaipur News: परीक्षा फर्जीवाड़े पर SOG का बड़ा प्रहार, SI और BSTC भर्ती के 27 आरोपी गिरफ्तार छोटा अखबार। राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े के खिलाफ मुख्यमंत्री के निर्देश पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। SOG ने एसआई (SI) भर्ती परीक्षा और BSTC परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कुल 27 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। AI Photo 15 आरोपी गिरफ्तार— एडीजी (SOG) विशाल बंसल के अनुसार, SI भर्ती परीक्षा के दौरान डमी अभ्यर्थियों के जरिए परीक्षा पास करने की कोशिश करने वाले 13 मूल अभ्यर्थियों और 2 डमी अभ्यर्थियों सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी जोधपुर, उदयपुर, भरतपुर और टोंक के रहने वाले हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे। जांच में सामने आया है कि इन अभ्यर्थियों ने मोटी रकम देकर अपनी जगह पेशेवर डमी परीक्षार्थियों को बिठाया था। BSTC परीक्षा में भी कार्रवाई— SOG की टीम ने केवल SI भर्ती ही नहीं, बल्कि बीएसटीसी (प्री डीएलएड/बीएलएड) परीक्षा 2019-20 में हुए फर्जीवाड़े ...