Elections 2026: बंगाल चुनाव और मारवाड़ी मतदाता

 Elections 2026: बंगाल चुनाव  और मारवाड़ी मतदाता


छोटा अखबार।

बंगाल राज्य में राजस्थान मारवाड़ी, शैखावडी व्यापार, व्यवसाय जगत में है। बंगाल में राजस्थान मारवाड़ी शैखावडी मतदाता वाले विधानसभा क्षेत्र में कलकत्ता शहर में भवानीपुर, जोडासाक, बड़ा बाजार, चौरंगी बैल गाछिया। हुबली में श्रीरामपुर, रिसाडा, उत्तर 24 परगना में बैरमपुर, दमदम, साल्टलेक, आसनसोल उद्योगिक इलाके, चंदननगर, अलीपुर समृद्धशाली, बालीगंज में राजस्थान मारवाड़ी, शैखावडी मतदाता कहीं अच्छी तो कहीं बहुत ज्यादा संख्या है। भाजपा नेतृत्व ने बंगाल विधानसभा चुनाव में राजस्थान भाजपा नेता, पदाधिकारियों को चुनाव मैदान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

AI Photo

पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व निर्देश पर गुजरे कई महीनों से बंगाल में डरा डाले हैं। आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि राजस्थान किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पद पर कैलाश चौधरी की नियुक्ति पर मैंने कैलाश चौधरी से मोबाइल बातचीत करने के समय वह बंगाल में थे। विधायक जितेंद्र गोठवाल, अतुल भंसाली, पूर्व सांसद मनोज राजोरिया,  राजस्थान भाजपा पदाधिकारी बिहारी लाल विश्नोई वासुदेव चावला, मोतीलाल मीणा, अशोक सैनी,  कमलेश पुरोहित,  नीरज जैन, पवन दूग्गल, काफी दिनों से बंगाल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा चुनाव अभियान में लगे हैं। राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष, भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र राठौड़, चितौड़गढ़ भाजपा सांसद, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी,  राज्य किसान बोर्ड चैयरमेन एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी, राज्य देवनारायण बोर्ड चैयरमेन एवं भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश भडाणा, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व मंत्री एवं भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा,, मोहन लाल गुप्ता, सुरेन्द्र पारीक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दशरथ सिंह शेखावत, जोधपुर नगर निगम पूर्व महापौर राजेन्द्र कुमार गहलोत बंगाल में विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में संगठन बैठक चुनाव रणनीति रचना का दायित्व संभाल पहुंच गई है। बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ओर भाजपा के बीच रोचक चुनाव दंगल में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फिर बंगाल विधानसभा चुनाव में राजस्थान प्रवासी की सभाओं को संबोधित करने, भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार अभियान चलाने जाने का प्रोग्राम बनने के संकेत मिले हैं।

✍️ भूपेन्द्र ओझा वरिष्ठ पत्रकार

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस