Posts

Showing posts from October 11, 2025

Teachers News: गुरूजी मनायेगें स्कूलों में दिवाली

Image
Teachers News: गुरूजी मनायेगें स्कूलों में दिवाली  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आदेशों की पालना में शिक्षा निदेशक ने एक आदेश में शिक्षकों 18 अक्टूबर से दीपोत्सव अवधि तक रोशनी करनक को कहा है। निदेशक सीताराम जाट ने गुरुवार को आदेश जारी कर कहा है कि  स्कूलों में रंगरोगन और सफाई के साथ 18 अक्टूबर से दीपोत्सव अवधि तक सभी विद्यालयों में रोशनी की जाए, ताकि स्कूल आकर्षक व आलोकित नजर आएं। जबकि शिविरा पंचांग के अनुसार स्कूलों में मध्यावधि अवकाश 13 से 24 अक्टूबर तक है। उपरोक्त आदेश के अनुसार अब गुरूजी स्कूलों में ही दीपोत्सव करते नजर आयेगें। ये आदेश शिक्षकों के लिये गले की हड्डी बन गया है। जो शिक्षक स्थानिय है उनके लिये तो काई खास नहीं है। लेकिन जो दूर रहते है हैं वो शिक्षक इस आदेश से परेशान हो रहे है। वहीं ऐसे में अवकाश का उद्देश्य भी खत्म हो जाएगा। जानकारी के अनुसार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ज्यादातर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और लिपिकों की कमी है। ऐसे में लाइटिंग और सजावट का काम कौन करेगा। शिक्षकों का मानना है कि यह व्यवस्था व्यावहारिक नहीं है। अगर पांच दिन ...

Khelo India 2025: “खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025” में खेलेगें आमजन भी —मुख्य सचिव

Image
Khelo India 2025: “खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025” में खेलेगें आमजन भी —मुख्य सचिव छोटा अखबार। प्रदेश में आयोजित होने वाली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सुधांश पंत ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में उच्च-स्तरीय समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह आयोजन राजस्थान के छह संभागों— जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर और बीकानेर में होगा जिसमें देशभर के 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के लगभग 5000 खिलाड़ी और 2000 अधिकारी और स्टाफ भाग लेंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि यह आयोजन एक व्यापक अभ्यास है, जिसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वय आवश्यक है। उन्होंने खेल विभाग को निर्देश दिए कि सभी कार्य योजनाबद्ध और समयबद्ध रूप से पूरे हों ताकि राज्य की साख और छवि और सुदृढ़ हो। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स पर केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर गहन निगरानी की जा रही है। उन्होंने खेल विभाग को निर्देश दिए कि आईटी विभाग के सहयोग से आयोजन की वेबसाइट पर मैस्कॉट और टैगलाइन हेतु एक ओपन क्रिएटिव प्रतियोगिता प्रारंभ की जाए ताकि राज्य के ना...

C M NEWS: प्रदेश के मंदिरों में मनाई जाएगी ‘पंचपर्व दीपावली’,होगा महाभोग का वितरण

Image
C M NEWS: प्रदेश के मंदिरों में मनाई जाएगी ‘पंचपर्व दीपावली’,होगा महाभोग का वितरण छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली त्योहार के मद्देनजर देवस्थान विभाग को मंदिरों में विशेष सजावट करने के साथ ही विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। श्री शर्मा ने दीपावली पर्व के पावन अवसर पर देवस्थान विभाग के अन्तर्गत सभी मंदिरों और प्रन्यास मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने व श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार देवस्थान विभाग द्वारा ‘पंचपर्व दीपावली’ का विशेष आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में दीपावली से पूर्व सभी मंदिर परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वहीं दीपों और विद्युत सजावट से मंदिरों को आलोकित किया जाएगा। इस आयोजन के अन्तर्गत श्रद्धालुओं की सहभागिता से मंदिरों में सामूहिक दीप प्रज्वलन भी किया जाएगा, जिससे ‘एक दीप सबके लिए’ का संदेश प्रसारित होगा। पंचपर्व दीपावली में रंगोली, महाआरती और भक्ति संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व महाभोग का...