C M NEWS: विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु समुदाय भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग — मुख्यमंत्री 23 फरवरी 2026, छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु समुदाय भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभिन्न अंग है। धरती की मिट्टी से जुड़ा यह समुदाय त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस समुदाय के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए समर्पित है। श्री शर्मा रविवार को आयोजित विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु समुदाय अधिकारी, कर्मचारी व प्रबुद्धजन महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु समुदायों के सशक्तीकरण के लिए ठोस क़दम उठाए हैं। हमारी सरकार ने घुमन्तु परिवारों को आश्रय उपलब्ध कराने के लिए आवासीय पट्टे वितरित किए व इन परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रावास की व्यवस्था की। घुमन्तु परिवारों के बच्चों की शिक्षा होगी सुनिश्चित — मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बजट वर्ष 2026-27 में घुमन्तु समुदाय के बच्चों की शिक्षा के लिए राज पहल कार्...