Posts

Showing posts from August 3, 2026

E-PAPER

Image
  E-PAPER

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने किया बीड़ा गांव में प्रातः भ्रमण और जनसंवाद

Image
C M NEWS:  मुख्यमंत्री ने किया बीड़ा गांव में प्रातः भ्रमण और जनसंवाद छोटा अखबार। बीड़ा गांव में विकास का नया सवेरा मुख्यमंत्री ने शनिवार रात बीड़ा गांव में रात्रि प्रवास कर ग्रामीणों के बीच समय बिताया। इस दौरान आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' में उन्होंने सीधे जनता से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। चौपाल में मुख्यमंत्री द्वारा की गई त्वरित घोषणाओं और ऑन-द-स्पॉट स्वीकृतियों से ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। किसान गोपीलाल के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने तुरंत कुएं के निर्माण की घोषणा की और मौके पर ही इसके लिए जीएसएलआर व ओपन वेल की स्वीकृति प्रदान की। इस त्वरित समाधान के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का सहृदय आभार व्यक्त किया। प्रातः भ्रमण और जनसंवाद- अगले दिन रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने गांव में प्रातः भ्रमण (मॉर्निंग वॉक) किया। इस दौरान उन्होंने खेतों और ढाणियों में जाकर किसानों, पशुपालकों और स्थानीय महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को जाना। मुख्यमंत्री ने आदिवासी संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि सहजता और सरलता ही ग्रामीण जीवन ...

C M NEWS: नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की असली नींव -मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS:  नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की असली नींव -मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत युवाओं से नशा मुक्त, अनुशासित और विचारवान बनने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए उन्हें अपनी ऊर्जा, प्रतिभा, क्षमता एवं सामर्थ्य का सकारात्मक इस्तेमाल करना चाहिए। नशीले पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति- मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार और सेवन के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को पूरी तरह से ड्रग्स मुक्त बनाना है, ताकि युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि नशा न केवल एक व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। मददगार साबित हो रहे हैं सरकारी कार्यक्रम प्रदेश में युवाओं को नशे के चंगुल से बाहर निकालने के लिए सरकार द्वारा कई प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाने और ...

Jaipur News: जयपुर के जवाहर सर्किल में बनेगा आधुनिक रोज गार्डन और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

Image
Jaipur News: जयपुर के जवाहर सर्किल में बनेगा आधुनिक रोज गार्डन और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के "हरियालो राजस्थान" अभियान को सफल बनाने की दिशा में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जवाहर सर्किल में रोज गार्डन और आधुनिक नर्सरी विकसित की जाएगी। इस कार्य के लिए निविदाएं जारी किए जा चुके हैं। जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि लगभग 4,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में एक आकर्षक रोज गार्डन विकसित किया जाएगा, जिसमें कुल 4,000 गुलाब लगाए जाएंगे। इनमें 3,000 विभिन्न रंगों के ग्राफ्टेड (मल्टीकलर) गुलाब और 1,000 देशी गंगानगर गुलाब शामिल होंगे। यह रोज गार्डन शहरवासियों व पर्यटकों के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा और जवाहर सर्किल की प्राकृतिक सुंदरता में और वृद्धि करेगा। उन्होंने बताया कि यहॉ 4,000 वर्गमीटर क्षेत्र में एक आधुनिक नर्सरी भी विकसित की जाएगी। इस नर्सरी में 32 विभिन्न प्रजातियों के लगभग 3,000 पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें 2,000 सजावटी पौधे और 1,000 फलदार पौधे शामिल होंगे। नर्सरी का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण पौधों का संरक्...

C M NEWS: राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद की बैठक उदयपुर सम्पन्न

Image
C M NEWS: राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद की बैठक उदयपुर सम्पन्न छोटा अखबाार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद की  बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के अनुसूचित जनजाति समुदाय के समग्र उत्थान और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए। 'ज्ञान मॉडल' और बजट प्रावधान— मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 'ज्ञान मॉडल' (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति) ही जनजाति समुदाय के सर्वांगीण विकास का असली आधार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार आदिवासी क्षेत्रों और समुदायों के कल्याण के लिए पर्याप्त बजट आवंटित कर रही है, जिससे बुनियादी ढांचे और उनकी जीवनशैली में बड़ा सुधार आएगा। महिला सशक्तीकरण और रोजगार को बढ़ावा— आदिवासी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने राजीविका से जुड़ी महिलाओं को विशेष कौशल प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पाबंद किया कि इन महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की खरीद अनिवार्य रूप से राजकीय स...