C M NEWS: राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद की बैठक उदयपुर सम्पन्न
C M NEWS: राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद की बैठक उदयपुर सम्पन्न
छोटा अखबाार।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के अनुसूचित जनजाति समुदाय के समग्र उत्थान और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए।
'ज्ञान मॉडल' और बजट प्रावधान—
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 'ज्ञान मॉडल' (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति) ही जनजाति समुदाय के सर्वांगीण विकास का असली आधार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार आदिवासी क्षेत्रों और समुदायों के कल्याण के लिए पर्याप्त बजट आवंटित कर रही है, जिससे बुनियादी ढांचे और उनकी जीवनशैली में बड़ा सुधार आएगा।
महिला सशक्तीकरण और रोजगार को बढ़ावा—
आदिवासी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने राजीविका से जुड़ी महिलाओं को विशेष कौशल प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पाबंद किया कि इन महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की खरीद अनिवार्य रूप से राजकीय संस्थाओं के माध्यम से की जाए, ताकि उन्हें सही बाजार और बेहतर मूल्य मिल सके।
पोषण और आयुर्वेद पर विशेष ध्यान—
संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों के कुपोषण को दूर करने के लिए मिलेट्स (श्रीअन्न) का वितरण किया जाए। इसके साथ ही, वनांचलों की प्राकृतिक उपज से बनने वाले आयुर्वेदिक उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
निरंतर मॉनिटरिंग के सख्त निर्देश—
योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने निर्देश दिए कि जनजाति क्षेत्रों की विकास योजनाओं और कार्यों की निरंतर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो। मुख्य सचिव स्तर पर हर 2 माह में अनिवार्य रूप से टीएसी की बैठक बुलाई जाए। बैठक में मुख्य सचिव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

Comments