Posts

Showing posts from March 27, 2026

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: खोखले दावों के बीच 'दीये तले अंधेरा' साबित हो रहा रसद विभाग

Image
Rajasthan News: खोखले दावों के बीच 'दीये तले अंधेरा' साबित हो रहा रसद विभाग छोटा अखबार। राजस्थान में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के दावे धरातल की हकीकत से कोसों दूर नजर आ रहे हैं। एक तरफ मंत्री जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'ऑल इज वेल' का राग अलाप रहे हैं, तो दूसरी तरफ विभाग के भीतर की अव्यवस्था 'दीये तले अंधेरा' वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है। बुधवार को तेल कंपनियों के साथ बैठक में मंत्री ने बड़े-बड़े दावे किए कि प्रदेश में गैस का पर्याप्त स्टॉक है और बुकिंग के तीन-चार दिन में सिलेंडर मिल रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि यह बयान केवल 'गाल बजाने' जैसा प्रतीत होता है। विभाग की अपनी हालत यह है कि इसकी आधिकारिक वेबसाइट पिछले 10-15 वर्षों से अपडेट तक नहीं हुई है। डिजिटल इंडिया के दौर में जिस विभाग के पास अपनी सूचनाएं अपडेट करने की फुर्सत नहीं, वह अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के बीच निर्बाध आपूर्ति का दावा कैसे कर सकता है? विश्वस्त सूत्रों की मानें तो विभाग के अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं और मंत्री के निर्देशों को...

Rajasthan NEWS: एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 13 गिरफ्तार

Image
Rajasthan NEWS: एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 13 गिरफ्तार छोटा अखबार। राजस्थान की डूंगरपुर जिला पुलिस ने 'ऑपरेशन साइबर हंट' के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिले की साइबर सेल और दोवड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देशभर में एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया है।  AI PHOTO 27 मोबाइल और 38 फर्जी सिम बरामद— पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल होने वाले 27 मोबाइल फोन और 38 फर्जी सिम कार्ड जब्त किए हैं। पकड़े गए आरोपी इतने शातिर हैं कि उन्होंने विभिन्न वेबसाइटों पर आकर्षक प्रोफाइल बनाकर एस्कॉर्ट सर्विस देने का झांसा दिया और देशभर के लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे मोटी रकम ऐंठी। नाबालिगों को बना रहे थे अपराधी— इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि गिरोह के सदस्य अपने ही घर के नाबालिग लड़कों को इस दलदल में धकेल रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है...

Jaipur News: भांकरोटा में हाई-प्रोफाइल कैसीनो का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार

Image
Jaipur News: भांकरोटा में हाई-प्रोफाइल कैसीनो का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार छोटा अखबार। राजधानी के भांकरोटा थाना इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आलीशान विला में चल रहे हाई-प्रोफाइल जुआ रैकेट और कैसीनो का पर्दाफाश किया है। जयपुर आयुक्तालय की भांकरोटा थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त छापेमारी कर मौके से 16 रईसजादों को गिरफ्तार किया है। AI PHOTO गुप्त सूचना पर विला में दबिश— डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि 'एम्प्रेस ग्रीन्स' स्कीम स्थित विला नंबर 5 में बड़े स्तर पर अवैध जुआ खेला जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने पूरी तैयारी के साथ विला की घेराबंदी की और अचानक छापेमारी की। विला के भीतर का नजारा देखकर पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। वहां कैसीनो की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाओं के बीच ताश के पत्तों और प्लास्टिक कॉइन्स के जरिए लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा था। भारी मात्रा में कैश और लग्जरी गाड़ियां बरामद— पुलिस को देखते ही विला में अफरा-तफरी मच गई और जुआरियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जाप्त...

Rajasthan News: राजकीय और अनुदानित छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 मई तक कर सकेंगे आवेदन

Image
Rajasthan News: राजकीय और अनुदानित छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 मई तक कर सकेंगे आवेदन छोटा अखबार। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के निर्देशानुसार, विभाग द्वारा संचालित राजकीय और अनुदानित छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 27 मार्च से विधिवत रूप से प्रारंभ कर दी गई है। विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव आशीष मोदी ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि छात्रावासों में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in अथवा नवीन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए विभाग द्वारा मेरिट सूची जारी करने का कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया है। श्री मोदी के अनुसार, नए विद्यार्थियों के लिए प्रथम मेरिट सूची 10 अप्रैल को जारी की जाएगी। इसके पश्चात द्वितीय सूची 23 अप्रैल, तृतीय सूची 4 मई और चौथी मेरिट सूची 11 मई 2026 को प्रकाशित की जाएगी। यदि इन सूचियों के बाद भी छात्रावासों में सीटें रिक्त रहती हैं, तो 'पहले आओ, ...