Posts

Showing posts from June 21, 2025

Ttraffic Police: राजधानी में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, जवानों को लाइन हाजिर सहित 5 साल तक किया प्रतिबंध

Image
Ttraffic Police: राजधानी में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, जवानों को लाइन हाजिर सहित 5 साल तक किया प्रतिबंध छोटा अखबार। राजधानी जयपुर में यातायात व्यवस्था को सुधार ने के लिये डीसीपी ट्रैफिक शाहीन सी. ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होने यातायात शाखा में लंबे समय से जमे 17 पुलिस जवानों को लाइन हाजिर किया है। वहीं चार जवानों पर पांच वर्ष के लिये ट्रैफिक में प्रतिबंध किया है। संचार माध्यमों के अनुसार ये कार्य अधिकारियों की कार्यशैली और ड्यूटी की समीक्षा के बाद किया गया है। समीक्षा के दौरान इन जवानों के खिलाफ भ्रष्टाचार से लेकर ड्यूटी में लापरवाही जैसी कई शिकायतों का पता लगा था। वहीं यह भी पाया कि इनमें कुछ जवान फील्ड ड्यूटी से बचने के लिए टीआइ, एसीपी जैसे बड़े अधिकारियों के दतरों में ड्यूटी का बहाना बनाकर रोस्टर से बचते हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पर माकूल असर हो रहा था। डीसीपी शाहीन ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू और दुरूस्त करने के लिये यह कार्रवाई जरूरी थी। अब विभाग रोस्टर प्रणाली को ओर सख्ती से लागू करेगा। उन्होने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई होती रहेगी। श्री शा...

Rajasthan News: प्रदेश में अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद के साथ मुख्यमंत्री का हुआ संवाद, कहा अनुसूचित जनजाति का होगा सर्वांगीण विकास

Image
Rajasthan News: प्रदेश में अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद के साथ मुख्यमंत्री का हुआ संवाद, कहा अनुसूचित जनजाति का होगा सर्वांगीण विकास छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जनजातियों के कल्याण और टीएसपी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद केन्द्र और राज्य सरकार की महत्वूपर्ण योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है।श्री शर्मा शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से आयोजित राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर 15 से 30 जून तक चलाए जा रहे धरती आबा जन-भागीदारी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए इसे सफल बनाएं। उन्होंने वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत लंबित व्यक्तिगत और सामुदायिक दावों का शीघ्र निस्तारण कर अधिकार पत्र जारी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनजाति क्षेत्री...

Rajasthan News: ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण-जन अभियान का जैसलमेर के गडीसर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ समापन

Image
Rajasthan News: ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण-जन अभियान का जैसलमेर के गडीसर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ समापन  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को प्रदेशभर में 5 से 20 जून तक आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जैसलमेर में प्राचीन गडीसर झील का पूजन व गंगा आरती कर अभियान का विधिवत समापन किया। श्री शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजा अर्चना की और गडीसर झील का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान झील के तट पर बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने सामूहिक गंगा आरती में शामिल होकर जल संरक्षण की प्रतिबद्धता जताई। उल्लेखनीय है कि जलस्रोतों को सहेजने और संवारने के उद्देश्य के साथ विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशमी के अनूठे संयोग के अवसर पर प्रदेशभर में ‘वन्दे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान की शुरूआत की गई थी। इस अभियान में जल स्रोतों पर पूजन और साफ-सफाई, जल संचय संरचनाओं के निर्माण, पूर्ण कार्यों का अवलोकन-लोकार्पण व श्रमदान की गतिविधियां व्यापक स्तर पर संचालित की गई। इसी तरह जनजागरूकता के लिए ग्राम सभाएं, प्रभात फेरी, कलश यात्रा और चौपाल भी आयोजित की ग...