C M NEWS: सीमा से लेकर देश की आर्थिक प्रगति में शेखावाटी का अहम योगदान —मुख्यमंत्री
C M NEWS: सीमा से लेकर देश की आर्थिक प्रगति में शेखावाटी का अहम योगदान —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार जल संकट से मुक्ति, बेहतर कनेक्टिविटी, हवेलियों के जीर्णाेद्धार और पर्यटन को प्रोत्साहित कर शेखावाटी अंचल का समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है। शेखावाटी की वीरता, समृद्ध लोक संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत राजस्थान की गौरवशाली पहचान है। यहां के पूर्वजों की मेहनत, ईमानदारी और समर्पण ने इस क्षेत्र को देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान दिलाई है।यहां की ऐतिहासिक हवेलियां और धार्मिक स्थल अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के विजन के अनुसारराज्य सरकार इसी विरासतको संरक्षित करने के साथ ही उन्हें पर्यटन से जोड़कर रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है। वहीं, जल-बिजली उपलब्धता, बेहतर सड़क सम्पर्क और निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार विरासत को सहेजकर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि शेखावाटी की ऐतिहास...