Posts

Showing posts from September 20, 2026

Jaipur News: मकान में अचानक आग लगने से युवक की हुई मौत

Image
Jaipur News: मकान में अचानक आग लगने से युवक की हुई मौत  छोटा अखबार। जयपुर के भांकरोटा एक मकान में अचानक आग लगने से एक युवक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत होने के समचार संज्ञान आया है। हादसा देर रात करीब 2:30 बजे भांकरोटा के कमला नेहरू नगर स्थित गली नंबर 3 में स्थित एक आवासीय मकान में घटित हुआ। हादसे के समय घर में आनंद (28 वर्ष) और उसकी पत्नी सीमा अलग-अलग कमरों में सो रहे थे, जब अचानक आनंद के कमरे में आग भड़क उठी। पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला, लेकिन आनंद को बचाया नहीं जा सका। फिलहाल पुलिस आग के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। AI Photo पुलिस के अनुसार आनंद और उसकी पत्नी रोजाना की तरह रात का खाना खाकर अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। रात करीब 2:30 बजे आनंद के कमरे से अचानक धुएं के गुबार और आग की लपटें उठने लगीं। खिड़की और दरवाजों से बाहर निकलती लपटों को देख पड़ोसियों ने शोर मचाया, जिससे दूसरे कमरे में सो रही सीमा की आंख खुली। कमरे का दरवाजा पूरी तरह आग की चपेट में होने के कारण आनंद अंदर ही फंस गया और उसे बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला। मृतक की पत...