Posts

Showing posts from February 12, 2026
Image
  E-PAPER

Jaipur News: मानसरोवर में पानी पीने के बहाने घर घुस गले से झपटी सोने की चेन

Image
Jaipur News: मानसरोवर में पानी पीने के बहाने घर घुस गले से झपटी सोने की चेन छोटा अखबार। राजस्थान की राजधानी के सुरक्षित माने जाने वाले पॉश इलाके   शिप्रापथ (मानसरोवर)   में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक शातिर बदमाश ने प्यास का बहाना बनाकर एक   90 वर्षीय बुजुर्ग महिला   को अपनी ठगी और लूट का शिकार बनाया। बदमाश ने बुजुर्ग महिला की ममता और सेवा भाव का फायदा उठाते हुए उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया। मदद के बहाने विश्वासघात- पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानसरोवर निवासी   हरेश कुमार अग्निहोत्री   ने शिप्रापथ थाने में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। घटना   10 फरवरी   की शाम करीब 4 बजे की है। उस समय हरेश की 90 वर्षीय वयोवृद्ध मां   गंगा देवी   घर पर अकेली थीं। तभी एक अज्ञात व्यक्ति कार में सवार होकर उनके गेट पर रुका। उसने बेहद शालीनता और विनम्रता का ढोंग करते हुए बुजुर्ग महिला से पीने के लिए पानी मांगा। पलक झपकते ही वारदात और फरार- 90 साल की गंगा देवी ने मानवता के नाते अनजान व्यक्ति ...

BAJAT 2026-27: बोर बजट और बोर प्रस्तुतिकरण :-फाइलों में दफन विज़न और 'प्रेस नोट' बन गया राजस्थान का बजट

Image
BAJAT 2026-27: बोर बजट और बोर प्रस्तुतिकरण :-फाइलों में दफन विज़न और 'प्रेस नोट' बन गया राजस्थान का बजट 12 फरवरी 2026 छोटा अखबार। राजस्थान की विधानसभा में आज जो वित्तीय लेखा-जोखा पेश हुआ, वह केवल आंकड़ों का मायाजाल था, जिसमें न तो राज्य की चुनौतियों से लड़ने की 'धार' थी और न ही भविष्य को संवारने का कोई 'विज़न'। वित्त मंत्री दिया कुमारी का बजट भाषण सुनकर ऐसा महसूस हुआ मानो वे राज्य की तकदीर नहीं, बल्कि सचिवालय के गलियारों में अफसरों द्वारा तैयार किया गया एक 'नीरस प्रेस नोट' पढ़ रही हों। बजट का यह स्वरूप बताता है कि जब सत्ता का अनुभवहीन नेतृत्व पूरी तरह 'अफ़सरशाही' के रहम-ओ-करम पर निर्भर हो जाता है, तो नतीजे कितने सतही हो सकते हैं। ​अफ़सरशाही का वर्चस्व, नेतृत्व का सरेंडर ​। बजट के पन्नों को पलटें तो स्पष्ट दिखता है कि वित्त सचिव वैभव गैलेरिया और उनकी टीम ने इसे एक 'बैलेंस शीट' की तरह तैयार किया है, जिसमें मानवीय संवेदनाओं और जनता की चीखों के लिए कोई जगह नहीं है।  वित्त मंत्री के प्रस्तुतिकरण में वह आत्मविश्वास और राजनीतिक पकड़ पूरी तरह नदारद रह...

BAJAT 2026-27: 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को चरितार्थ करने वाला है बजट -मुख्यमंत्री

Image
BAJAT 2026-27: 'सबका साथ, सबका विकास'   के मंत्र को चरितार्थ  करने वाला है बजट - मुख्यमंत्री 11 फरवरी 2026, 07:15 PM छोटा अखबार। राजस्थान के मुख्यमंत्री   भजनलाल शर्मा   ने वित्तीय वर्ष   2026-27   के राज्य बजट को 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को सिद्ध करने वाला एक ऐतिहासिक दस्तावेज करार दिया है। बुधवार को विधानसभा में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री   दिया कुमारी   द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद, मुख्यमंत्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए इसे 8 करोड़ प्रदेशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बताया। विकसित भारत के विजन को गति- मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी   के 'विकसित भारत @2047' के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बजट का मुख्य ध्येय   तेज आर्थिक विकास , जन-आकांक्षाओं की पूर्ति और   'सबका साथ, सबका विकास'   के मंत्र को चरितार्थ करना है। मुख्यमंत्री के अनुसार, यह बजट केवल वित्तीय आवंटन का ब्योरा नहीं, बल्कि प्रदेश की उन्नति के प्रति सरकार के कर्तव्यो...