Posts

Showing posts from February 8, 2026

Rajasthan News: कोटा में 3 मंजिला अवैध रेस्टोरेंट की इमारत ढहने से हाहाकार, 2 छात्रों की मौत, 10 घायल

Image
Rajasthan News: कोटा में 3 मंजिला अवैध रेस्टोरेंट की इमारत ढहने से हाहाकार, 2 छात्रों की मौत, 10 घायल छोटा अखबार। शिक्षा नगरी कोटा के इंद्रविहार इलाके में शनिवार रात एक भीषण हादसा हो गया, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। ओपेरा अस्पताल रोड पर स्थित 'देहली नॉनवेज स्पाइसी रेस्टोरेंट' की तीन मंजिला इमारत रात करीब 9 बजे अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस हादसे में मलबे में दबने से दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन— प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब रेस्टोरेंट में कई ग्राहक खाना खा रहे थे। अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरी इमारत मलबे के ढेर में तब्दील हो गई। चारों ओर धूल का गुबार और मलबे में दबे लोगों की चीखें सुनाई देने लगीं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। देर रात तक मलबे को हटाकर घायलों को निकालने की मशक्कत जारी रही। मृतकों और घायलों का विवरण— हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतक छात्र बताए जा रहे हैं। इनमें से एक की ...

Rajasthan News: 1800 से अधिक चिकित्सा केंद्रों का औचक निरीक्षण, बेहतर सुविधाओं के लिए सरकार सख्त

Image
Rajasthan News: 1800 से अधिक चिकित्सा केंद्रों का औचक निरीक्षण, बेहतर सुविधाओं के लिए सरकार सख्त छोटा अखबार। राजस्थान सरकार प्रदेश के पशुपालकों की खुशहाली और पशुधन के संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। पशुपालन, गोपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत के मार्गदर्शन में राज्य में पशु चिकित्सा सेवाओं को आधुनिक और प्रभावी बनाने की मुहिम तेज कर दी गई है। इसी क्रम में, शासन सचिव (पशुपालन) डॉ. समित शर्मा के निर्देशों पर प्रदेश भर के पशु चिकित्सा संस्थानों का एक व्यापक और गहन निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसने विभाग की कार्यप्रणाली को नई गति प्रदान की है।  सेक्स सॉर्टेड सीमन योजना पर विशेष ध्यान— मंत्री जोराराम कुमावत प्रदेश में सेक्स सॉर्टेड सीमन (Sex Sorted Semen) तकनीक के माध्यम से कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत गंभीर हैं। इस तकनीक का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि करना और उन्नत नस्ल की बछड़ियों की संख्या बढ़ाना है। हालिया निरीक्षण का मुख्य केंद्र यह आकलन करना था कि धरातल पर इस योजना का क्रियान्वयन कितनी प्रभावी ढंग से हो रहा है। एक दिन में 18...

C M NEWS: सभी कार्मिक जनगणना कार्य को राष्ट्रीय कर्तव्य मानकर पूरी निष्ठा से संपन्न करें —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: सभी कार्मिक जनगणना कार्य को राष्ट्रीय कर्तव्य मानकर पूरी निष्ठा से संपन्न करें —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सटीक जनगणना विकास योजनाओं का एक महत्वपूर्ण आधार है। जनगणना के समय संकलित आंकड़ों से ही केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्धारण एवं क्रियान्वयन प्रभावशीलता के साथ संभव हो पाता है। इसलिए सभी कार्मिक जनगणना कार्य को राष्ट्रीय कर्तव्य मानकर पूरी निष्ठा से संपन्न करें। श्री शर्मा शनिवार को जनगणना-2027 पर वर्चुअली आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनगणना के पहले चरण अर्थात मकानों का सूचीकरण और मकानों की गणना का काम जितना सटीक होगा, व्यक्तियों की गणना का अगला चरण उतना ही त्रुटि रहित और सही होगा। उन्होंने कहा कि जनगणना हमारा संवैधानिक दायित्व है। इससे प्राप्त आंकड़े हमें विकास के स्तर और अपने लक्ष्यों तक पहुंचने की जरूरतों के बारे में बताते हैं। पुख्ता आंकड़ों से ही गांव-शहरों के व्यक्तियों और परिवारों की स्थिति, बिजली, पानी, सड़क, शौचालय, स्कूल, चिकित्सालय, घरेलू गैस कनेक्शन आदि की ...