Rajasthan News: किसानों के हित सर्वोपरि, उर्वरकों का समयबद्ध आवंटन और आपूर्ति सुनिश्चित करें — मुख्य सचिव
Rajasthan News: किसानों के हित सर्वोपरि, उर्वरकों का समयबद्ध आवंटन और आपूर्ति सुनिश्चित करें — मुख्य सचिव छोटा अखबार। राज्य में आगामी रबी सीजन 2026-27 के दौरान किसानों को उनकी मांग के अनुरूप गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने और उर्वरकों की जमाखोरी व कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में मंगलवार को शासन सचिवालय में राज्य स्तरीय ‘फर्टिलाइजर डिस्ट्रीब्यूशन रेगुलेटरी टास्क फोर्स’ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रबी सीजन के दौरान उर्वरकों की उपलब्धता, आवंटन, आपूर्ति और गुणवत्ता से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राज्य सरकार का प्राथमिक उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की मांग के अनुरूप डीएपी और यूरिया का सुचारू व पारदर्शी वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा राज्य के लिए आवंटित उर्वरकों की मात्रा का उचित और समयबद्ध आवंटन सुनिश्चित करने के साथ ही संबंधित आपूर्तिकर्ता कंपनियों से निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि रबी बुआई ...