Posts

Showing posts from March 16, 2022

30 साल बाद शनि देव लौटेंगे अपने घर।

Image
  30 साल बाद शनि देव लौटेंगे अपने घर। छोटा अखबार। पण्डित हरिप्रसाद त्रिवेदी ने कहा कि ज्योतिष के अनुसार कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। वहीं 30 साल बाद 29 अप्रैल 2022 को शनि देव कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। स्वामी ग्रह होने के कारण कुंभ राशि वालों पर इनकी विशेष कृपा रहेगी। इसके अलावा शनि मकर राशि के भी स्वामी हैं। मिथुन राशि इनकी उच्च जबकि मेष निम्र राशि है। श्री त्रिवेदी ने कहा कि शनि देव के कुंभ राशि में प्रवेश करने से तुला, मेष, वृ़षभ, धनु राशि वाले लोगों के लिए शुभ होगा।  साथ हीं कुंभ राशि में शनि के प्रवेश करने से कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण शुरु हो जाएगा। मीन राशि वालों पर पहला चरण जबकि मकर राशि वालों पर तीसरा चरण शुरु होगा। इसके अलावा कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरु हो जाएगी जबकि तुला राशि और मिथन राशि को ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।

पंडित सत्यवीर भारद्वाज को मिला ब्राह्मण गौरव सम्मान।

Image
  पंडित सत्यवीर भारद्वाज को मिला ब्राह्मण गौरव सम्मान।  छोटा अखबार। जयपुर में सर्व ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय स्तर पर इंटरनेशनल स्कूल ऑफ एस्ट्रोलॉजी एंड डिवाइन साइंसेज मैत्री संस्थान और पूनम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में ब्राह्मण गौरव सम्मान और होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ।  इस दौरान कुंडली विश्लेषक पंडित सत्यवीर भारद्वाज को ब्राह्मण गौरव और श्री शक्ति सम्मान से नवाजा गया। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभेश शर्मन ने कहा कि पंडित सत्यवीर भारद्वाज ने 10 सटीक भविष्यवाणी की है जो एक गौरव की बात है। उन्होने कहा कि पंडित भारद्वाज अच्छे भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक है।