Posts

Showing posts from April 12, 2026

Rajasthan News: हिण्डोली विकास और सुशासन का नया अध्याय —मुख्यमंत्री

Image
Rajasthan News: हिण्डोली विकास और सुशासन का नया अध्याय —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान क्षेत्र को बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने यहाँ लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य हर गाँव और हर घर तक विकास की रोशनी पहुँचाना है। रामसागर झील बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र— मुख्यमंत्री ने हिण्डोली की ऐतिहासिक रामसागर झील के सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने झील के विकास के लिए द्वितीय चरण के कार्यों की महत्वपूर्ण घोषणा की। श्री शर्मा ने कहा कि रामसागर झील को एक भव्य पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और बूंदी जिले के पर्यटन मानचित्र को नई पहचान मिलेगी। महात्मा फुले और सावित्री बाई फुले का पेनोरमा— सामाजिक समरसता और महापुरुषों के सम्मान में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हिण्डोली में महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्री बाई फुले का पेनोरमा ब...

C M NEWS: राजस्थान में एक सशक्त 'मोबिलिटी रिटेल इकोसिस्टम' का निर्माण कर रही है —मुख्यमंत्री

Image
 C M NEWS: राजस्थान में एक सशक्त 'मोबिलिटी रिटेल इकोसिस्टम' का निर्माण कर रही है —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार राजस्थान में एक सशक्त 'मोबिलिटी रिटेल इकोसिस्टम' का निर्माण कर रही है। उन्होंने 'व्यापार राजस्थान-2026' कार्यक्रम के विजन को साझा करते हुए कहा कि ऑटोमोबाइल रिटेल सेक्टर राज्य की अर्थव्यवस्था और 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण ग्रोथ इंजन साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान आज निवेशकों और नए उद्यमियों के लिए अपार संभावनाओं के द्वार खोल रहा है। राज्य सरकार की नीतियों का उद्देश्य व्यापार को सुगम बनाना और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र न केवल राजस्व का बड़ा स्रोत है, बल्कि यह लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्टेशन की रीढ़ भी है। डिजिटल गवर्नेंस पर जोर— प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी और सरल बनाने की दिशा में सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि वर्तमान में 'वाहन' और 'सारथी' पोर्टल की 53 महत...