Posts

Showing posts from February 10, 2026

E-PAPER

Image
E-PAPER

C M NEWS: राजस्थान की मिट्टी में आयुर्वेद की गहरी जड़ें, प्रदेश बनेगा औषधीय हब —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: राजस्थान की मिट्टी में आयुर्वेद की गहरी जड़ें, प्रदेश बनेगा औषधीय हब —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को जयपुर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान की प्राकृतिक संपदा और आयुर्वेद के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रदेश की पहाड़ियाँ, वन और औषधीय पौधे इस बात के प्रमाण हैं कि यह भूमि सदियों से आयुर्वेद का प्रमुख केंद्र रही है। उन्होंने राज्य में औषधि उत्पादन की अद्भुत क्षमता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार आयुर्वेद के संवर्धन और इसे जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही है। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के 50 वर्षों का गौरवमयी सफर— मुख्यमंत्री ने संस्थान की यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 1976 में एक छोटे से महाविद्यालय के रूप में शुरू हुआ यह संस्थान आज देश के प्रमुख 'डीम्ड टू बी' आयुर्वेद विश्वविद्यालय के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान और रोगी सेवा के क्षेत्रों में संस्थान द्वारा पिछले पांच दशकों में स्थापित क...

Shivratri News: शास्त्रो के अनुसार शिवरात्रि की एक रात पहले जरूरतमंद को दान दें

Image
Shivratri News: शास्त्रो के अनुसार शिवरात्रि की एक रात पहले जरूरतमंद को दान दें   छोटा अखबार। इस दिन अपनी यथाशक्ति अनुसार दान अवश्य करे| शिवरात्रि की एक रात पहले किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को चीनी, चावल, घी, सफ़ेद वस्त्र, तिल, और धन का दान करे| शास्त्रो में ऐसा माना गया है कि इस दिन किए गए दान से सभी जन्मो के पापो का नाश होता है, पितरो का उद्धार होता है और अक्षय पुण्यो की प्राप्ति होती है| इस दिन किये गए अनाज के दान से सुख समृद्धि, चीनी और घी के दान से मान सम्मान, ऐश्वर्य और पारिवारिक सुख, तिल के दान से आरोग्य, दीर्घायु एवं धन के दान से आकस्मिक आपदाओ से रक्षा होती है| 1. अगर आप बाबा भोले से अपनी मनवांछित इच्छा पूरी करवाना चाहते है तो इस दिन बिल्व पत्र के वृक्ष की पूजा करे| उन्हें जल चढ़ाये और उन्हें धुप और अगरबत्ती भी अवश्य करे| इससे भोले बाबा आपकी हर इच्छा पूर्ण करेगे क्योंकि भगवान शिव को बिल्व बहुत ही प्रिय है| 2. घर में हर कोई बीमार है या एक ठीक होता है तो दूसरा बीमार हो जाता है तो इस उपाय को अवश्य इस्तेमाल करे| महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोले नाथ की पुरे विधि विधान से पूजा करे ...