Rajasthan News: रणथंभौर आने वाले पर्यटकों के लिए ऑल इंडिया टूरिस्ट हेल्पलाइन शुरू छोटा अखबार। आमजन की पुलिस तक पहुंच आसान बनाने और देश-विदेश से सवाई माधोपुर आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए पुलिस की ओर से दो महत्वपूर्ण पहल शुरू की जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि एक पहल जिले के सभी थानों से आमजन के सीधे संपर्क को आसान बनाने से जुड़ी है जबकि दूसरी पहल पर्यटकों की सहायता के लिए ऑल इंडिया टूरिस्ट हेल्पलाइन की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के सभी थानों पर सीयूजी और लैंडलाइन फोन उपलब्ध हैं। इन नंबरों को आमजन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा ताकि छोटी-छोटी जानकारी के लिए उन्हें बार-बार थाने के चक्कर न लगाने पड़ें। यदि किसी व्यक्ति का कोई परिवाद या मुकदमा लंबित है और उसे उसकी स्थिति की जानकारी लेनी है अथवा उसे थानाधिकारी या जांच अधिकारी से संपर्क करना है या मामले से संबंधित कोई अन्य साक्ष्य उपलब्ध करवाना है तो वह संबंधित थाने के सीयूजी अथवा लैंडलाइन नंबर पर संपर्क कर सकेगा। सुश्री मैत्रेयी ने बताया कि इन नंबरों पर सुबह 9 बजे से शाम 6...