Posts

Showing posts from April 20, 2026

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: खनन क्षेत्र में राजस्व बढ़ाने की तैयारी, ₹14001 करोड़ का रखा लक्ष्य

Image
Rajasthan News: खनन क्षेत्र में राजस्व बढ़ाने की तैयारी, ₹14001 करोड़ का रखा लक्ष्य छोटा अखबार। राजस्थान के माइंस विभाग ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राजस्व संग्रहण की व्यापक कवायद शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने इस वर्ष के लिए राजस्व लक्ष्य में 39 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी करते हुए ₹14001 करोड़ वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसे देखते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) माइंस एवं पेट्रोलियम, श्रीमती अपर्णा अरोरा ने अधिकारियों को ब्लॉक तैयार करने से लेकर ऑक्शन तक का विस्तृत कैलेंडर जारी करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को खनिज भवन में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में एसीएस ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में वैध खनन को बढ़ावा देने और अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए रोडमैप तैयार किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेजर और माइनर मिनरल ब्लॉकों का समयबद्ध डेलिनियेशन कर नीलामी की प्रक्रिया तेज की जाए। विभाग का प्रयास है कि पारदर्शी ऑक्शन के माध्यम से नए खनन क्षेत्रों को विकसित किया जाए। श्रीमती अरोरा ने बंद पड़ी खानों को पुनः शुरू करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बंद खानों में उत्...

Jaipur News: राष्ट्रीय सहकार मसाला मेले में उदयपुर के उत्पादों ने बिखेरी चमक

Image
Jaipur News: राष्ट्रीय सहकार मसाला मेले में उदयपुर के उत्पादों ने बिखेरी चमक छोटा अखबार। राजधानी के जवाहर कला केंद्र में सहकारी विभाग और राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026' में उदयपुर के सहकारी उत्पादों का दबदबा देखने को मिल रहा है। 17 से 26 अप्रैल तक चलने वाले इस दस दिवसीय मेले का भव्य शुभारंभ सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक और शासन सचिव व रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा द्वारा किया गया।  150 स्टॉल्स पर सजे सहकारिता के रंग— मेले में प्रदेशभर की शीर्ष संस्थाओं, उपभोक्ता भंडारों और महिला सहकारी समितियों द्वारा कुल 150 स्टॉल लगाई गई हैं। उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भंडार के महाप्रबंधक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि भंडार द्वारा यहाँ 8 विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉल्स पर सिंधु एफ.पी.ओ. का गेहूं, झाड़ोल की प्रसिद्ध तुअर दाल, ड्राई फ्रूट्स, शुद्ध मसाले, हर्बल शरबत, आंवला उत्पाद और विशेष रूप से श्री अन्न (मिलेट्स) व आर्गेनिक फूड्स का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। नवाचार और गुणवत्ता की धूम— मेले के दौरान सहकार...

Rajasthan News: परशुरामजी शस्त्र और शास्त्र के मर्मज्ञ -राज्यपाल

Image
Rajasthan News: परशुरामजी शस्त्र और शास्त्र के मर्मज्ञ -राज्यपाल छोटा अखबार। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रविवार को बिड़ला सभागार में अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय पूजा आरती में भाग लिया। उन्होंने भगवान परशुराम की छवि पर पुष्प अर्पित कर उनकी विधिवत आरती की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और संपन्नता की कामना की। राज्यपाल ने जयंती समारोह में भगवान परशुराम के जीवन प्रसंगों की चर्चा करते हुए कहा कि वह शस्त्र और शास्त्र के ही मर्मज्ञ नहीं थे, अन्याय और अनाचार का प्रतिरोध करते जीवन में आदर्श की स्थापना के प्रेरक हैं। उन्हानें भगवान परशुरामजी के अवतरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि अक्षय तृतीया बौद्धिक क्षमताओं के विकास से जुड़ा पर्व है। वेद व्यासजी ने इसी दिन विघ्न विनाशक गणेश को महाभारत लिखने के लिए राजी किया था।  राज्यपाल ने कहा कि परशुराम जी बुद्धि और ज्ञान का समन्वय रखने वाले ऋषि है। उनकी जयंती भगवान परशुराम जी को स्मरण करने का अवसर नहीं है, यह उनके आदर्शों—त्याग, तप, शौर्य, और धर्म रक्षा की प्रतिज्ञा को अपने जीवन में उतारने तथा अन्याय के विरुद्ध निर्भीकता से...

C M NEWS: राजस्थान में औद्योगिक क्रांति: पेट्रोकेमिकल हब की ओर बढ़ते कदम

Image
C M NEWS: राजस्थान में औद्योगिक क्रांति: पेट्रोकेमिकल हब की ओर बढ़ते कदम छोटा अखबार। राजस्थान के औद्योगिक परिदृश्य में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में पचपदरा (बाड़मेर) स्थित राजस्थान पेट्रो जोन में डाउनस्ट्रीम उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 18 ऐतिहासिक त्रिपक्षीय एमओयू (MoU) हस्ताक्षरित किए गए हैं। यह समझौते एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL), उद्योग एवं वाणिज्य विभाग व विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के मध्य हुए हैं। प्रधानमंत्री करेंगे रिफाइनरी का उद्घाटन— प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को इस बहुप्रतीक्षित रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के लिए 'ऐतिहासिक सौगात' बताते हुए कहा कि यह परियोजना राजस्थान के आर्थिक भविष्य को नई दिशा देगी। सहायक उद्योगों को मिलेगी नई गति— इन समझौतों के तहत रिफाइनरी से निकलने वाले पेट्रोकेमिकल उत्पादों का उपयोग 'कच्चे माल' के रूप में किया जाएगा। इससे पेट्रोकेमिकल आधारित नए उद्योगों की स्थापना होगी। विशेष रूप से फार्मास्युटिकल, ऑटोमोब...