Posts

Showing posts from April 5, 2026

Rajasthan News: प्रदेश में ग्राम–2026, 23 से 25 मई को, देशभर के 5 प्रमुख शहरों में होंगे रोडशो

Image
Rajasthan News: प्रदेश में ग्राम–2026, 23 से 25 मई को, देशभर के 5 प्रमुख शहरों में होंगे रोडशो छोटा अखबार। राजस्थान सरकार का कृषि विभाग 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (GRAM)–2026 के आगामी संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियों में जुट गया है। 23 से 25 मई, 2026 तक आयोजित होने वाले इस मेगा इवेंट के व्यापक प्रचार-प्रसार और निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से विभाग देशभर के पांच प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में 'रोडशो' आयोजित करने जा रहा है। AI Photo निवेशकों और स्टार्टअप्स पर रहेगा फोकस— इन रोडशो का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र के निवेशकों, एग्रीटेक कंपनियों, प्रतिष्ठित शोध संस्थानों, उभरते हुए स्टार्टअप्स और विभिन्न हितधारकों को एक मंच पर लाना है। विभाग इन आयोजनों के माध्यम से उन्हें ग्राम–2026 में सक्रिय भागीदारी के लिए आमंत्रित करेगा। राजस्थान सरकार की मंशा राज्य को कृषि-व्यापार और तकनीक के क्षेत्र में एक ग्लोबल हब के रूप में स्थापित करने की है। रोडशो का पूरा कार्यक्रम— प्रचार अभियान की शुरुआत पिंक सिटी से होगी। कार्यक्रमों की प्रस्तावित रूपरेखा इस प्रकार है: 10 अप्रैल: जयपु...

Rajasthan News: राजस्थान के खनन क्षेत्र में 8 अप्रैल से आरएफआईडी सिस्टम का होगा लाइव ट्रायल

Image
Rajasthan News: राजस्थान के खनन क्षेत्र में 8 अप्रैल से आरएफआईडी सिस्टम का होगा लाइव ट्रायल छोटा अखबार। राजस्थान के खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और निगरानी को पुख्ता करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में खनन गतिविधियों और खनिज परिवहन के सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए आगामी 8 अप्रैल से ऑटोमाइज्ड अधिकृत तुलाई कांटों का लाइव परीक्षण शुरू किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव (माइंस एवं पेट्रोलियम), श्रीमती अपर्णा अरोरा ने बताया कि राज्य सरकार के 'उन्नति कार्यक्रम' के तहत खनन क्षेत्र में रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया गया है। इस तकनीक के माध्यम से खानधारकों और सरकार दोनों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। दो चरणों में होगा कार्य— इस परियोजना के पहले चरण में वे-ब्रिज (तुलाई कांटा) ऑटोमाइजेशन और जीपीएस-आरएफआईडी आधारित व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम के मॉड्यूल तैयार किए गए हैं। इसके जरिए खनिज ले जाने वाले वाहनों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी, जिससे अवैध खनन और ओवरलोडिंग जैसी समस्याओं पर अंकुश लगेगा। अगस्त तक का लक्ष्य— श्रीमती अरोरा ने स्पष्...

Jaipur News: राजधानी जयपुर में 25 करोड़ से बनेगा एक और पर्यटन स्थल

Image
Jaipur News: राजधानी जयपुर में 25 करोड़ से बनेगा एक और पर्यटन स्थल  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए जल संसाधन विभाग ने कमर कस ली है। जयपुर की द्रव्यवती नदी पर स्थित सांगानेर के ऐतिहासिक गूलर बांध को पुनर्जीवित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। विभाग ने बांध के सौंदर्यीकरण, नवीनीकरण और इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए लगभग 25 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के निर्देशों के बाद विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए परियोजना की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर कार्यादेश भी जारी कर दिए हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए विभाग के मुख्य अभियंता और अतिरिक्त सचिव भुवन भास्कर ने हाल ही में गूलर बांध का निरीक्षण किया। उनके साथ अतिरिक्त मुख्य अभियंता सुरेश खतानिया, अधीक्षण अभियंता रमाशंकर और अधिशासी अभियंता अनिल थालौर सहित अन्य उच्चाधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान श्री भास्कर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली साम...

C M NEWS: पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेंगी आधुनिक लाइब्रेरी सुविधाएं —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेंगी आधुनिक लाइब्रेरी सुविधाएं —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि अब प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार 'अटल ज्ञान केन्द्रों' के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर ही आधुनिक लाइब्रेरी और विश्वस्तरीय शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने जा रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान श्री शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन केंद्रों को 'स्मार्ट लर्निंग हब' के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि गांव के प्रतिभावान युवाओं के पास संसाधनों की कमी नहीं होनी चाहिए। सरकार की मंशा है कि गांव का युवा अपने घर के पास ही शांत और संसाधन युक्त वातावरण में पढ़ाई कर सके। डिजिटल संसाधनों और ई-मित्र सेवाओं से लैस होंगे केंद्र— मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अटल ज्ञान केन्द्रों पर न केवल प्रतियोग...