Posts

Showing posts from September 16, 2026

Rajasthan News: राजस्थान में मातृ, नवजात, शिशु और किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने पर हुआ विचार-विमर्श

Image
Rajasthan News: राजस्थान में मातृ, नवजात, शिशु और किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने पर हुआ विचार-विमर्श छोटा अखबार। राज्य सरकार प्रदेश में मातृ, नवजात, शिशु और किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समान रूप से सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में मंगलवार को यूनिसेफ़  इंडिया के उप प्रतिनिधि जेस्पर मोलर ने मंगलवार को शासन सचिवालय में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ से मुलाकात कर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति एवं आगामी प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मातृ, नवजात, शिशु एवं किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ विशेष रूप से संवेदनशील एवं वंचित वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में राजस्थान सरकार एवं यूनिसेफ़ के बीच जारी साझेदारी को और मजबूत करते हुए नई स्वास्थ्य चुनौतियों के समाधान, नवाचार तथा बेहतर स्वास्थ्य परिणामों की दिशा में मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। श्री जेस्पर मोलर ने स...

C M NEWS: किशाऊ परियोजना के एमओयू पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री की पहल पर शेखावाटी के विकास को नई गति

Image
C M NEWS: किशाऊ परियोजना के एमओयू पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री की पहल पर शेखावाटी के विकास को नई गति छोटा अखबार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तरी भारत की वर्षों से लंबित जल परियोजनाएं अब धरातल पर क्रियान्वित होने जा रही हैं। इस दिशा में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना के लिए 6 राज्यों के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। किशाऊ परियोजना से प्राप्त जल शेखावाटी के जल की दृष्टि से अभावग्रस्त रहे क्षेत्रों की जल आवश्यकताओं की पूर्ति में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सी आर पाटिल की मौजदगी में हुए इस एमओयू पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हस्ताक्षर किये। किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना यमुना की प्रमुख सहायक टौंस नदी पर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर प्रस्तावित है। करीब 15,000 करोड़ रुपये की इस परियोजना से 660 मेगावाट जलविद्युत उत्पादन होगा तथा इससे राजस्थान सहित उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाण...

Rajasthan News: लम्पी स्किन डिजीज के खिलाफ प्रदेश में विशेष अभियान जारी

Image
Rajasthan News: लम्पी स्किन डिजीज के खिलाफ प्रदेश में विशेष अभियान जारी छोटा अखबार। प्रदेश में गौवंश में फैलने वाले वायरस जनित रोग लम्पी ने पूर्वी राजस्थान के 10 जिलों को चपेट में ले लिया है। हालांकि पशुपालन विभाग की तत्पर कार्यवाही और बड़े स्तर पर टीकाकरण के कारण स्थिति को काबू में कर लिया गया है। लेकिन खतरा अभी टला नहीं है और इसलिए विभाग पूरी मुस्तैदी से इस रोग के नियंत्रण और रोकथाम में युद्धस्तर पर लगा हुआ है।  AI Photo पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ सुरेश चंद मीना ने बताया कि विभाग की पूरी कोशिश है कि अप्रभावित जिलों में इस रोग को फैलने से रोका जा सके और प्रभावित जिलों में संक्रमित गौवंशों को जल्द से जल्द स्वस्थ किया जा सके। इसके लिए विभाग ने सभी प्रभावित जिलों में क्वारेंटाइन सेंटर बना दिए हैं जहां संक्रमित पशुओं को रखकर उनका उपचार किया जा रहा है। इससे संक्रमित पशुओं की संख्या में निरंतर कमी आ रही है। कल डीग और भरतपुर में कुछ नए केस के अलावा कहीं भी नया केस नहीं मिला है।  उन्होंने बताया कि विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर पशुपालकों को जागरूक करने के साथ संक्रमित पशुओं का उपचार कर...