Jaipur News: आईपीएल 2026 की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर के सुरक्षा और सुविधाओं पर कड़े निर्देश
Jaipur News: आईपीएल 2026 की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर के सुरक्षा और सुविधाओं पर कड़े निर्देश छोटा अखबार। राजस्थान रॉयल्स के घरेलू मैदान सवाई मानसिंह (एसएमएस) स्टेडियम में आईपीएल 2026 के आगामी मैचों को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के निर्देशों और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बुधवार को स्टेडियम का विस्तृत निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। सुरक्षा और निकासी योजना पर जोर— कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि दर्शकों और खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी और अग्निशमन विभाग को निर्देश दिए कि पूरे स्टेडियम का सुरक्षा ऑडिट किया जाए। आपात स्थिति से निपटने के लिए एक प्रभावी निकासी योजना तैयार करने और ज्वलनशील पदार्थों पर अग्निरोधक छिड़काव करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, स्टेडियम में पर्याप्त अग्निशमन वाहनों की तैनाती और दर्शकों की सघन तलाशी सुनिश्चित करने को कहा गया है। दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष प्रबंध— मानवीय...