Posts

Showing posts from March 8, 2024

हैरिटेज निगम में आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम 24 महिलाओं को साडियाँ व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

हैरिटेज निगम में आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम 24 महिलाओं को साडियाँ व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित छोटा अखबार।  नगर निगम जयपुर हैरिटेज मुख्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान हैरिटेज निगम महापौर श्रीमति मुनेश गुर्जर ने 25 साल से अधिक सेवायें देने वाली 24 महिलाओं को साडियाँ वितरित की एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान श्रीमति मुनेश गुर्जर ने मीरा देवी, सरोज, बसंती, कलावती, पूरण, गीता, भौरी, मुन्नी, पूनम, मायादेवी,  लक्ष्मी देवी, मुन्नी, सावित्री देवी, सम्पत देवी,  काली, सुगना, रूकमणी, विधा देवी, सरस्वती, प्रेम, विध्या, गीता, राधा देवी, मुन्नी आदि महिलाओं को सम्मानित किया। श्रीमति मुनेश गुर्जर ने कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे निगम की रीढ़ की हड्डी हैं। इनके बिना नगर निगम को चलाना नामुमकिन हैं। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है तो इन महिलाओं का सम्मान बनता हैं क्योंकि यह वे महिलायें हैं जो जयपुर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देती हैं।