Posts

Showing posts from September 5, 2026

Ajmer News: अजमेर में स्कूल की दीवार गिरने से दबी 5 गाड़ियां, सोते हुए ड्राइवर की बची जान

Image
Ajmer News: अजमेर में स्कूल की दीवार गिरने से दबी 5 गाड़ियां, सोते हुए ड्राइवर की बची जान छोटा अखबार। अजमेर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है और शनिवार सुबह से ही शहर समेत आस-पास के इलाकों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। जानकार के अनुसार लगातार हो रही बारिश के दौरान आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। शहर के व्यस्ततम इलाके प्लाजा सिनेमा रोड स्थित आर्य पुत्री बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एक पुरानी दीवार भरभराकर ढह गई।हादसा के समय दीवार के पास खड़ी पर्यटकों की पांच गाड़ियां मलबे के नीचे दब गईं। हालांकि, हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे प्लाजा सिनेमा रोड पर अचानक एक जोरदार धमाके के साथ आर्य पुत्री स्कूल की दीवार गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही कम थी, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। दीवार गिरने से चारों तरफ मलबा फैल गया। दीवार के सहारे पार्क की गई सभी 5 कारें मलबे के पत...

Article: पिघलेंगे ग्लेशियर, डूबेंगे शहर

Image
Article: पिघलेंगे ग्लेशियर, डूबेंगे शहर छोटा अखबार। आने वाले समय में धरती का तापमान कम से कम 1.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ना तय है। अगर तापमान इस स्तर तक पहुंचता है, तो भारी मात्रा में ग्लेशियर पिघलेंगे, समुद्र का जलस्तर बढ़ेगा और दुनिया भर के तटीय शहरों तथा इंसानी जीवन पर हाहाकार मच जाएगा। अब तापमान साल 2015 के पेरिस समझौते में तय किए गए 1.5 डिग्री सेल्सियस के सुरक्षित दायरे से कहीं आगे निकल चुका है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) की एक नई रिपोर्ट में यह चेतावनी दी गई है।  AI Photo रिपोर्ट के मुताबिक, तापमान में होने वाली हर एक अतिरिक्त वृद्धि चरम मौसम, ग्लेशियरों के पिघलने, पारिस्थितिकी तंत्र के नुकसान और तटीय शहरों के डूबने के खतरे को और खतरनाक रूप से बढ़ा देगी। यूएन की पहले जारी अन्य रिपोटों में भी चेताया जा रहा था कि अगर तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गया, तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। अगर धरती का तापमान औद्योगिक क्रांति से पहले के मुकाबले 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया, तो साल 2100 तक एक चौथाई से ज्यादा ग्लेशियर पिघल जाएंगे। इससे समुद्र का जलस्तर 13 सेंटीमीटर तक ऊपर...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Jaipur News: जयपुर जिले की 19 पंचायत समितियों में प्रशासक नियुक्त: जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश

Image
Jaipur News: जयपुर जिले की 19 पंचायत समितियों में प्रशासक नियुक्त: जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश छोटा अखबार। जयपुर जिले में पंचायती राज व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और प्रशासनिक शून्यता को समाप्त करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। जयपुर के जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदेश नायक ने एक विशेष आदेश जारी करते हुए जिले की 19 पंचायत समितियों में प्रशासकों (एडमिनिस्ट्रेटर्स) की नियुक्ति कर दी है। जिला कलक्टर ने यह कार्रवाई राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 95 और धारा 101 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की है। इस फैसले के बाद अब संबंधित क्षेत्रों के उपखण्ड अधिकारियों को इन पंचायत समितियों की कमान सौंपी गई है। जिला कलक्टर द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, नियुक्त किए गए सभी प्रशासकों का कार्यकाल सीमित अवधि के लिए होगा। इन प्रशासकों की नियुक्ति संबंधित पंचायत समिति के नवनिर्वाचन के पश्चात् गठित होने वाली नई पंचायत समिति की प्रथम बैठक की तिथि के ठीक पूर्ववर्ती दिन तक प्रभावी रहेगी। इसका सीधा अर्थ यह है कि जब तक लोकतंत्र की स्थापित प्रक्रिया के तहत नए जनप्रतिनिधि चुनकर...