Kota News: कोटा के घरों में पहुंचेगी पाइपलाइन से गैस, घोषित होंगे एलपीजी मुक्त जोन
Kota News: कोटा के घरों में पहुंचेगी पाइपलाइन से गैस, घोषित होंगे एलपीजी मुक्त जोन छोटा अखबार। कोटा शहरवासियों को सुरक्षित, सस्ती और सुगम रसोई गैस उपलब्ध कराने की दिशा में राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड (RSGL) ने एक बड़ी पहल की है। राज्य सरकार के इस संयुक्त उपक्रम द्वारा कोटा के बहुमंजिला अपार्टमेंट्स और आवासीय कॉलोनियों में पाइपलाइन से घरेलू गैस (DPNG) कनेक्शन देने के लिए विशेष पंजीकरण शिविरों का आयोजन शुरू किया गया है। डोर-स्टेप सुविधा और शिविर का समयRSGL के प्रबंध निदेशक विनय पाटनी ने बताया कि कोटा को 'एलपीजी फ्री जोन' बनाने के लक्ष्य के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उनके घर के पास ही शिविर लगाए जा रहे हैं। प्रथम चरण में 1 मई से 8 मई तक सुभाष नगर प्रथम, विवेकानंद नगर, स्वामी विवेकानंद नगर और राजीव गांधी नगर में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक रखा गया है।एसीएस के निर्देश पर जागरूकता अभियान हाल ही में जयपुर में आयोजित सीजीडी (सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन) संस्थाओं की बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (खान एवं पेट्र...