MNIT: जयपुर में एमएनआईटी का 18वां दीक्षांत समारोह संपन्न
![Image](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhZey1sJiSiK_mcBLX2BRDNhLugQwB8M5FN9LuJy0s23BtJ1xWYBbhcwBnelLOqkqmhit7psIteaAWmeNCmBAVwqxti4oWe1VrKMoCrAtSZJSPQTKPoNasqFtfn-wfu5xUUQxzJFiuB8S1ddFASaBlj-or7_fN38iTla5O34FI3Fz7PEcepS13zLgY1u92m/w640-h440/166946_Image_d57f816d-f7a5-444c-b2c4-06531a56d61a.jpeg)
MNIT: जयपुर में एमएनआईटी का 18वां दीक्षांत समारोह संपन्न छोटा अखबार। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में देश विश्वभर में अग्रणी बने। इसके लिए प्रौद्योगिकी संस्थानों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए सभी मिलकर कार्य करें। उन्होंने राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षण संस्थाओं को शोध अनुसंधान में मौलिक दृष्टि रखते हुए कार्य करने, पर्यावरण अनुकूल तकनीक अपनाने और विकसित भारत की संकल्पना के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने का आह्वान किया। MNIT श्रीमती मुर्मु बुधवार को एमएनआईटी के 18वें दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रही थीं। उन्होंने समारोह में 20 में से 12 स्वर्ण पदक छात्राओं को मिलने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि लड़कियां आगे बढ़ती हैं, तो देश तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने संस्थान की फैकल्टी में एक तिहाई महिलाएं होने को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि देश के प्रौद्योगिकी संस्थानों को नेशनल इंस्टीट्यूट के रूप में राष्ट्र महत्व के संस्थान का दर्जा दिया गया है कि ताकि इनके जरिए भारत तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़े। राष्ट्रपति ने समारोह में 805 स्नातक, 477 स्ना...